देश राज्य

युवा मोर्चा भविष्य की बीजेपी पार्टी है: सीएम शिवराज

shivraj युवा मोर्चा भविष्य की बीजेपी पार्टी है: सीएम शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि युवा मोर्चा आने वाले भविष्य की बीजेपी पार्टी है। आने वाले वक्त में प्रादेशिक और राष्ट्रीय नेतृत्व में अनेक नेतागणों ने युवा मोर्चा की विभिन्न दायित्वों का निर्वाहन किया है। हम सामाजिक क्षेत्र में काम करने निकले हैं। हम अपने आचरण, व्यवहार, कर्म और समर्पण के साथ सामाजिक जीवन में काम करें। हमारे अंदर का परिश्रम और ललक ही हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते है। युवा मोर्चा हमेशा मैदान में डटा रहने वाला मोर्चा है। यह बात मुख्यमंत्री ने बुधवार को देर शाम प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कही।

shivraj युवा मोर्चा भविष्य की बीजेपी पार्टी है: सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा मोर्चा का कार्य क्षेत्र बड़ा है। मोर्चा रचनात्मक कार्यो के साथ युवाओं के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। हायर सेकेण्डरी में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को मेडिकल, आईआईटी, पॉलिटेक्निक में प्रवेश और उनकी फीस का खर्च प्रदेश सरकार उठायेगी। उन्होंने योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि युवा मोर्चा द्वारा ऐसे छात्रों को चिन्हित कर विद्यार्थी सम्मेलन आयोजित कर उन छात्रों का सम्मान करे।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर दो जुलाई को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम प्रदेश में आयेाजित होगा। युवा मोर्चा के नौजवान इस कार्यक्रम को अपने हाथ में लें और युवाओं की टोली के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे। नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है। इस दृष्टि से युवा मोर्चा का कार्यक्षेत्र शहरी, ग्रामीण सहित विभिन्न वर्गो में फैला है। इतनी बड़ी आबादी के बीच काम करने की जिम्मेदारी आपको मिली है। चुनौती को अवसर में बदलना ही युवा की निशानी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में लगी हमारी पार्टी के वैचारिक अनुष्ठान को पूरा करने में लगे है। एक जिम्मेदारी के भाव के साथ आप अहंकार रहित होकर काम करे। पार्टी ने आप लोगों पर जो विश्वास व्यक्त कर जिम्मेदारी सौंपी है, उससे कही ज्यादा आपको काम करके दिखाना है।

वहीं सीएम शिवराज ने कहा कि कर्मठता और जुनून के साथ युवा मोर्चा प्राणपण के साथ पार्टी के विचारधारा के विस्तार में जुट जाएं। युवा मोर्चा गांव-गांव तक जाए और बूथ स्तर तक अपना काम करें। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय को धरती पर साकार करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और राजनैतिक विकास का दायित्व भारतीय जनता पार्टी ने निर्वहन किया है। हमें सभी वर्गो के साथ मिलकर सबका साथ सबका विकास करना है।

साथ ही सुहास भगत का कहना है कि युवा मोर्चा का काम क्षेत्र बड़ा है। शहरी युवाओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले हर युवा को हमें अपनी विचारधारा से जोड़ने का काम करना है। इस दृष्टि से युवा मोर्चा कार्ययोजना बनाकर आगामी तीन वर्षो का रोडमैप तैयार करें। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में लंबे समय तक सातत्य और परिश्रम करने का माद्दा रखने वाले कार्यकर्ता ही आगे बढ़ते है। हमारा आचरण और व्यवहार ही हमें आगे तक ले जायेगा। हम अपने राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में साम्य बनाते हुए पार्टी की विचारधारा का विस्तार करने में जुटे।

Related posts

पेड न्यूज आरोप साबित आयोग ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ठहराया अयोग्य

Srishti vishwakarma

इलाहाबाद हाई कोर्ट में अयोध्या भूमि पूजन पर रोक लगाने की मांग

Rani Naqvi

फायर ब्रिगेड की कमी को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर

Breaking News