तनातरन। प्यार और आतंक का कोई मजहब नहीं होता, लेकिन फिर भी एक युवक को उसके प्यार के चलते पाकिस्तानी आतंकी समझ लिया गया। पाकिस्तानी युवक को तरनातरन में आतंकी समझकर पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वो पाकिस्तान का नहीं बल्कि बिहार का है। उसके पास पिस्टल देखकर उसे आतंकी समझ लिया गया था। आरोपी का नाम सुवेश बताया जा रहा है।
दरअसल ये युवक अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने के इरादे से आया था। वह अपनी प्रेमिका से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लड़की के माता-पिता ने उसकी शादी किसी और से करवा दी। इसके बाद वो अपनी प्रेमिका के पति को मारने बिहार से यहां चला आया।
पुलिस ने बताया कि उसकी प्रेमिका की बहन मुंबई में काम करती थी। उसका भाई भी मुंबई में काम करता था। युवती जब अपने भाई बहन से मिलने गई तो आरोपी के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। आरोपी सुवेश ने युवती के घर अपने प्रेम संबंध का खुलासा किया, लेकिन लड़की के माता पिता नहीं माने और अपनी बिरादरी में अपनी लड़की का विवाह करा दिया। अपनी प्रेमिका से विवाह ना होने के चलते सुवेश उसके पति की हत्या करने की कोशिश की जो नाकामयाब रही। वहीं उसका दोस्त भी उसके साथ था जो मौका बिगड़ते देख फरार हो गया। थाने में सुवेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।