नई दिल्ली। यूं तो भले ही कोई भी मौसम हो। सर्दी, गर्मी या बरसात आइसक्रीम हर मौसम में लोगों को पसंद आती है। साथ ही आइसक्रीम बहुत से फ्लेवरस में आती है और इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है। अगर हम बच्चों की बात करें तो आइसक्रीम का नाम सुनते ही उनके मुह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की आइसक्रीम आपकी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। अगर आपको इस बात को सुन कर हैरानी हो रही है तो चलिए आपको आइसक्रीम से होने वाले फायदों के बारे में बताते है।
आइसक्रीम के फायदे
विटामिन ए– आइसक्रीम में विटामिन ए मौजूद होता है जो हड्डियों, त्वचा, दांत और बाल के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन ए की एक संतुलित मात्रा हमारे शरीर में जानी चाहिए जिससे आपकी त्वचा, बालों आदि स्वस्थ रहते है।
प्रोटीन– आइसक्रीम, दूध से बनती है और दूध में प्रोटीन होता है, इसलिए आइसक्रीम भी प्रोटीन का एक अच्चा स्त्रोत होता है। प्रोटीन आपके शरीर की मांसपेशियों, त्वचा, हड्डियों और ब्लड के लिए जरुरी तत्व होता है। प्रोटीन खाने से आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
अन्य विटामिन– आइसक्रीम में विटामिन ए के अलावा विटामिन बी-2 और बी-12 भी मौजूद होता है। विटामिन ए त्वचा, हड्डियों आदि के लिए अच्छा होता है।
कैल्शियम– आइसक्रीम में कैल्शियम भी शामिल होता है जो दूध से बने अन्य पदार्थों जैसे मक्खन, पनीर, दही आदि में भी मौजूद होता है। कैल्शियम से आपकी हड्डियां ही मजबूत नहीं होती बल्की इससे मोटापा भी कम होता है।
अब तो आपको आइसक्रीम से होने वाले फायदे पता चल गए। तो अब बिना डरे अपनी फैमली के साथ आइसक्रीम खाइए और गर्मीयों के मौसम का मजा लीजिए।