लखनऊ। यूपी की सत्ता संभालते ही ताबड़तोड़ फैसला लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से प्रशासनिक तौर पर बड़ा उलटफेर किया है। योगी ने 84 आईएएस, 54 आईपीएस और 9 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही कई जिलों के डीएम का भी तबादला किया गया है।
हालांकि योगी सरकार का किया गया ये तीसरा बड़ा प्रशासनिक कदम है इससे पहले भी वो ये फेरबदल कर चुके है। जिसमें 41 और फिर से 20 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। इसके साथ ही कानून में सख्ती बरतने वाले योगी ने आपराधिक सांठगांठ के शक में 625 पुलिसकर्मियों का तबादला भी कर चुकी है। सरकार की तरफ से जारी किए गए नामों की सूची इस प्रकार है….
उत्तर प्रदेश सरकार के 84 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची शासन द्वारा जारी की गई। (अंतिम सूची संलग्न) 2/2 pic.twitter.com/XENGY2ix27
— Government of UP (@UPGovt) April 26, 2017
Transfer of IPS officers on 26.04.2017 #uppolice pic.twitter.com/6wvAtqcPBw
— UP POLICE (@Uppolice) April 26, 2017
9 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी। pic.twitter.com/12Eb0WB3Ud
— Government of UP (@UPGovt) April 26, 2017