यूपी

योगविभूति सिद्धिसम्राट ब्रह्म ऋषि महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

meerut 6 योगविभूति सिद्धिसम्राट ब्रह्म ऋषि महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

मेरठ। ​देशभर के जानेमाने साधुओं में से एक योगविभूति सिद्धिसम्राट ब्रह्म ऋषि महाराज मेरठ पहुंचे। जहां भक्तों ने उनका स्वागत पूरे श्रद्धा भाव से किया। गुरुदेव से आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, ब्रह्मर्षि ने भी लोगों को उनकी मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद देते हुए शक्ति प्रदान की।

meerut 6 योगविभूति सिद्धिसम्राट ब्रह्म ऋषि महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वाद

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाए जाने पर बधाई दी ।उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री साधु होगा तो प्रदेशवासियों का भला ही होगा। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि आज विश्व भर में भारत का डंका बज रहा है।

भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में जाकर व्रत रखा तो पूरे विश्व में जाना कि भारत के लोग तपस्वी है और व्रत करते हैं। साथ ही विश्व भर को भारत की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू कराया है। तो ऐसे प्रधानमंत्री भारत के लिए वरदान हैं। कार्यक्रम के दौरान राजीव अग्रवाल को परिवार समेत आशीर्वाद दिया।

rp shanu bharti योगविभूति सिद्धिसम्राट ब्रह्म ऋषि महाराज ने भक्तों को दिया आशीर्वादशानू भारती, संवाददाता

Related posts

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान सब्जी का बाजार हटवाने गई पुलिस पर  सब्जी विक्रेताओं ने किया हमला

Rani Naqvi

उप्र. में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Rahul srivastava

Banke Bihari Temple News: बांके बिहारी मंदिर ने जारी की कोविड गाइडलाइन, जानें पूरी डिटेल्स

Rahul