featured देश

यशवंत सिन्हा का मोदी पर वार, बोले 700 साल पहले तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

yashwant sinha

अहमदाबाद। बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिंहा ने पीएम मोदी पर नोटबंदी को लेकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि 14वीं सदी के दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने 700 साल पहले नोटबंदी की थी। इस विवादित कदम के लिए उन्होंने पीएम मोदी की काफी आलोचना की और कहा कि नोटबंदी से देश की अर्थ व्यवस्था को 3.75 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंनो नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी की जमकर आलोचना की।

yashwant sinha
yashwant sinha

बता दें कि उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि बहुत सारे ऐसे शंहशाह (राजा) हुए हैं जो अपनी मुद्रा लेकर आए। कुछ ने नई मुद्रा को चलन में लाने के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन जारी रखा। लेकिन 700 साल पहले एक शंहशाह मोहम्मद बिन तुगलक ऐसा था जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को बंद कर दिया। यशवंत सिन्हा नोटबंदी को ले कर लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इससे पहले भी यशवंत सिन्हा ने जीएसटी और नोटबंदी को ले कर मोदी सरकार पर देश कि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

Related posts

चीनी सेना ने भारतीय सैनिकों को बनाया बंधन, मीडिया ने झूठ क्यों बोला?

Mamta Gautam

हाउस मैनेजर बोलो, हां- मैंने सुशांत सर के लिये खरीदी थी ड्रग

Trinath Mishra

आज PM मोदी से ममता बनर्जी करेंगी मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Rahul