Breaking News featured दुनिया

2018 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध, आएगी कई प्राकृतिक आपदा !

nostradamus 2018 2018 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध, आएगी कई प्राकृतिक आपदा !

नई दिल्ली। द्वितीय विश्व युद्ध,  9\11,  डायना की मौत,  एडोल्फ हिटलर के उदय के बारे में बिल्कुल सटीक भविष्यवाणी करके गए 16वीं सदी के फ्रांस के विश्वविख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2018 को लेकर भी भविष्यवाणी की हुई है। अपनी कविताओं के जरिए उस समय आने वाले विश्व का भविष्या लिखकर गए नास्त्रेदमस की कविताओं को एक बार फिर पढ़ा जा रहा है। इन कविताओं में साल 2018 को लेकर एक चौकाने वाली भविष्यवाणी सामने आई है, जोकि धीर-धीरे सत्य हो रही है। साल 2018 को लेकर कि गई उनकी भविष्यवाणी में लिखा है कि तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत साल 2018 में हो जाएगाी और शांति से भरे साल 2025 की दुनिया देखने के लिए सिर्फ कुछ लोग ही जिंदा रह जाएंगे।

nostradamus 2018 2018 में छिड़ेगा तीसरा विश्व युद्ध, आएगी कई प्राकृतिक आपदा !

इसके अलावा उन्होंने 2018 को प्राकृतिक आपदा का सबसे खतरनाक साल बताया है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2018 में विश्व में बहुत सी प्राकृतिक आपदाए आएंगी। उन्होंने तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर लिखा है कि ये युद्ध सिर्फ कुछ देशों में नहीं बल्कि दो दिशाओं के बीच में होगा, और वो होगी पूरब और पश्चिमी की दिशाएं। वहीं इस भविष्यावाणी से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बढ़ते विवाद को जोड़ा जा रहा है, क्योकि जिस तरह से दोनों एक दूसरे को तबाह करने की धमकी दे रहे हैं वो किसी से छुपा नहीं हैं, ऊपर से दोनों के  विपरित दिशाओं में होने के संकेत ने वैज्ञानिकों को और चिंता में डाल दिया है।

आपको बता दें कि 1566 में अपनी मौत तक की भविष्यवाणी कर देने वाले नास्त्रेदमस ने आने वाले दिनों के लिए कई डराने वाले सच लिखे हैं। इन दिनों पूरी दुनिया के लोगों ने नास्त्रेदमस की किताबों और क्रिस्टल बॉल्स को देखना शुरू कर दिया है। नास्त्रेदमस ने कविताओं के जरिए ये भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें समझना काफी मुश्किल भरा काम रहा। । नास्त्रेदमस के मुताबिक साल 2018 में मृत आत्माएं अपनी कब्र से बाहर आ जाएंगी और दुनिया में काफी उथल-पुथल मचेगी। आपको बता दें कि नास्त्रेदमस ने ही कहा था कि भारत में साल 2014 में एक ऐसा नेता आएगा जो अपने देश के लिए कई कड़े फैसले लेगा, लेकिन इसके बाद भी उसकी जनता उसके साथ खडी रहेगी और वो भारत पर 10 साल तक राज करेगा,  जिसका संबंध पीएम मोदी से जोड़ा गयाा था।

Related posts

टाइम लिस्ट: प्रभावशाली लोगों के दावेदारों में प्रधानमंत्री मोदी शामिल

Rahul srivastava

जानिए कैसा रहा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट मैच

Rani Naqvi

16 जुलाई से प्रियंका गांधी का लखनऊ दौरा, यहां देखिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Shailendra Singh