यूपी

आग की चपेट में आने से महिला की हालत गंभीर

women, severe fire, hardoi, up, hospital
women, severe fire, hardoi, up, hospital
women injured

सोमवार को हरदोई जनपद में एक भयानक हादसा हो गया है। यहां एक गैस की चपेट में आने से एक महिला का आग में बुरी तरह से झलसने का मामला सामने आया है। दरअसल हरदोई जनपद के बिलग्राम कस्बा निवासी सौरभ की 23 वर्षीय पत्नी सीमा सुबह परिजनों के लिए खाना बना रही थी। खाना बनाने के लिए जैसे ही वह रसोई घर में गई और उसने गैस जलाई तो इस बीच उसकी साड़ी आग की चपेट में आ गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक महिला बुरी तरह से आग में झुलस चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों में आग बुझाई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। जानकारी के अनुसार महिला आग में बुरी तरह से झुलस गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों में उसे लखनऊ में रेफर कर दिया है। फिलहाल पीड़िता की जान तो बच गई है लेकिन वह आग में बुरी तरह झुलस गई जिस कारण उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।

Related posts

Terrorist Attack In Lucknow: आतंकियों से पूछताछ पर संभल से इतने संदिग्ध गिरफ्तार!

Shailendra Singh

बरेली के एक परिवार की खुशी हुई चौगुनी, महिला ने दिया 4 बच्चों को जन्म

Shailendra Singh

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के नतीजों पर बसपा चीफ मायावती ने दी प्रतिक्रिया, सपा और बीजेपी लगाए आरोप

Rahul