नई दिल्ली। दिल्ली में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला तुगलक रोड थाना से सामने आया है। यहां एक महिला सांसद की कोठी के अंदर रेप की वारदात सामने आने के बाद इसका आरोप मैनेजर पर लगाया गया है। पीड़िता तेलंगाना की रहने वाली है जोकि सांसद की कोठी में काम करती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इसे दर्ज कर लिया है।
मामले में जानकारी है कि तेलंगाना की रहने वाली पीड़िता सांसद की कोठी में काम करती है लेकिन यहां पर एक मैनेजर है जिसका नाम सुभाष है। आरोपी दिल्ली से सटे फरीदाबाद का रहने वाला है। मामले में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने चार बार महिला के साथ रेप किया है। आरोपी ने पीड़िता को किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने साल 2015 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी है कि आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किसी जमीन को बचने का भरोसा दिलाने के बाद जबरदस्ती किया था। फिलहाल इस पूरे मामले को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।