वायरल

महिला ने पीसीआर वैन में दिया बच्चे को जन्म

Women महिला ने पीसीआर वैन में दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्ली। गर्भवती महिला ने रविवार सुबह दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में बच्चे को जन्म दिया। घटना उत्तरी दिल्ली के सब्जीमंडी इलाके की है। डिलीवरी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Women

महिला अपने सास-ससुर के साथ मध्यप्रदेश से हरियाणा जा रही थी। इसी बीच उसे प्रसव पीडा उठी तो परिजन नजदीकी रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी पर उतर गये। दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन के पास एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर एक गर्भवती महिला लेबर पेन से तड़प रही है। जल्द से जल्द कोई मदद की जाए।

पीसीआर बिना एक क्षण गंवाये सब्जीमंडी पहुंची और महिला को हिन्दूराव अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। उसने बेटे को जन्म दिया।

Related posts

कमलेश के कातिलों पर राज्य सरकार ने ढाई-ढाई लाख का इनाम किया घोषित

Trinath Mishra

जब बीच सड़क चलती गाड़ी से गिर गया बच्चा, वीडिया देख आप भी रह जाएंगे हैरान

rituraj

जिनके पास भारतीय पासपोर्ट है सरकार उन एनआरआई को आधार कार्ड जारी करने पर करेगी विचार

bharatkhabar