राजस्थान

महिला को दहेज के लिए मारने का आरोप

crime महिला को दहेज के लिए मारने का आरोप

crime-3जोधपुर। लूणी तहसील के धुंधाड़ा गांव की सरहद में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में आग से झुलसी महिला की कल रात में महात्मा गांधी अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मां ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दी है। इसमें कि सी गौतम नाम के एक भोपे को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है।

सेवाला झंवर की रहने वाली गीता पत्नी गोपीराम ने लूणी पुलिस थाने में दर्ज क रवाई प्राथमिकी में बताया कि उसकी पुत्री 32 वर्षीय किरण की शादी वर्ष 2008 में नरपत के साथ धुंधाड़ा में की गई। शादी के बाद से ही किरण के कोई संतान नहीं हुई। इस पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। गौतम नाम के एक भोपे के पास भी ससुराल वाले किरण को लेकर गए। मगर संतान नहीं हो पाई। इस पर ससुराल वाले गौतम के कहे अनुसार चलते रहे। 1 मई को उसकी पुत्री किरण को आग से झुलसने पर महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न युनिट में भर्ती करवाया गया। मगर किरण की कल रात में मौत हो गई। लूणी पुलिस ने मृतका की मां की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। अनुसंधान जारी है।

Related posts

किरोड़ीलाल मीणा ने दिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

mohini kushwaha

राजस्थान घमासान: MLA भंवरलाल और गजेंद्र पर दर्ज हुआ राजद्रोह का केस

Rani Naqvi

राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा सरकारी खर्च पर हो रही गौरव यात्रा को तुरंत रोका जाए

rituraj