मेरठ। जनपद में एक शौहर पर अपनी ही बीवी को वैश्यावृत्ति के धंधे में उतारने का आरोप लगा है। आस मौहम्मद नाम के इस शख्स ने अपनी ही बीवी की अश्लील वीडियो बना रखी हैं और अपने दोस्तों के साथ हमबिस्तर होने के लिए उसे मजबूर करता है। पीड़ित बीवी आज अपने शौहर के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शबाना नाम की महिला की शादी 22 साल पहले आस मुहम्मद के साथ हुई थी। जब वह महज 12 साल की थी। आस मुहम्मद से उसे 3 बच्चे हैं। जिनमें से एक 10 महीने का बेटा आस मुहम्मद ने 2 महीने से अपने बंधन में रखा हुआ है। बेटे को बंधक बनाने के पीछे आस मुहम्मद की जबरदस्ती है। वह अपनी बीबी से वैश्यावृत्ति कराना चाहता है। पिछले दिनों जब वह अपने शराबी दोस्तों को लेकर घर आया और उसने इस महिला को दोस्तों के साथ हम बिस्तर होने के लिए दबाब बनाया। तो वह किसी तरह बचकर अपने पड़ौसी के घर चली गई। आस मुहम्मद ने इसके बाद उसे घर से निकाल रखा है।
आस मुहम्मद ने इस महिला के साथ अपनी अश्लील वीडियो भी मोबाइल से बनाई हुई हैं। जो पीड़िता ने किसी तरह उसके मोबाइल से हासिल कर ली। आस मुहम्मद अपनी ही बीवी को धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसकी बात नही मानी तो वह इन वीडियोज को सार्वजनिक कर उसे बदनाम कर देगा। आस मुहम्मद अपनी बात मनवाने के लिए कई बार पीड़िता की पिटाई भी कर चुका है और उसने उसे कई बार सिगरेट से जलाया भी है। आस मुहम्मद की इस हरकत के खिलाफ पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है और उसने सारे सबूत पुलिस के सुपुर्द किए हैं। जिनके बल पर आस मुहम्मद उसे ब्लैकमेल करना चाहता था। पुलिस अब सबूतों के इस केस की तफ्तीश में जुट गई है। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस की यह हीलाहवाली पीड़िता की जिंदगी पर पल-पल भारी पड़ रही है।