मनोरंजन वीडियो

वीडियो: आखिर क्यों अपने जन्मदिन पर रोने लगे अक्षय कुमार

akshay kumar

नई दिल्ली। बॉलीवुड में खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार शनिवार को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं और सुबह से ही अक्षय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सुबह से ही अक्षय को उनके जन्मदिन के लिए बधाईयां आ रही हैं। अक्षय के कई फैंस तो उन्हें उनके जन्मदिन के लिए ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें अक्षय कुमार अलग-अलग तरह के मुंह बनाते दिख रहे हैं। ट्विंकल ने वीडियो के साथ पति और बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे भी विश क्या है।

akshay kumar
akshay kumar

बता दें कि अक्षय को अलग-अलग तरह के चेहरे बनाने के लिए उनकी बेटी बोल रही है और वह बना रहे हैं। पहले उनकी बेटी कहती है, हैप्पी फेस तो वह स्माइल करते हैं, फिर उनकी बेटी कहती है, लाफिंग फेस तो वह काफी जोर से हंस कर दिखाते हैं, फिर उनकी बेटी उन्हें सैड फेस बनाने के लिए कहती है और आखिर में क्राइंग फेस बनाने के लिए कहती है। अक्षय जहां एक अच्छे पिता हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं। अक्षय कुमार ने अपने अपने फिल्मी करियर में भूल भूलैया, ओएमजी, हेरा फेरी, बेबी, रूसतम, खिलाड़ी, इंटरनेशनल खिलाड़ी, स्पेशल 26 जैसी बेहतरीन फिल्में दी है।

akshay kumar 2 1 वीडियो: आखिर क्यों अपने जन्मदिन पर रोने लगे अक्षय कुमार

वहीं इस वीडियो के साथ ट्विंकल ने बहुत ही प्यारा सा ट्वीट भी किया है अपने ट्वीट में ट्विंकल ने लिखा कि मेरे सबसे अच्छे दोस्त को उसके जन्मदिन की शुभकामनाएं, दुनिया का सबसे अच्छा आदमी, एक महान पिता’ बता दें, अक्षय का जन्म 9 सिंतबर, 1967 में हुआ था और उनका असल नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। 1991 में अक्षय ने फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में कदम रखा और तब से लेकर आज तक अक्षय फिल्मी जगत में सक्रिय हैं। अक्षय ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्मे दी है। अक्षय का नाम कई हीरोइनो के साथ भी जूड़ा लेकिन उन्होंने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।

akshay kumar 1 वीडियो: आखिर क्यों अपने जन्मदिन पर रोने लगे अक्षय कुमार

Related posts

‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ के 25 साल पूरे, अक्षय कुमार ने बताई अंडरटेकर वाले सीन की कहानी

Shailendra Singh

जानिए: तीन दिनों में फिल्म इत्तेफाक ने कि कितनी कमाई

Rani Naqvi

न्यूली मॉम करीना कपूर खान कुछ ऐसे किया मेकओवर

shipra saxena