featured Breaking News देश राज्य

कर्नाटक के लोगों को कन्नड़ भाषा सीखनी चाहिए- सीएम सिद्धारमैया

Siddaramaiah कर्नाटक के लोगों को कन्नड़ भाषा सीखनी चाहिए- सीएम सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को 62वें कर्नाटक राज्योत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जो लोग कर्नाटक में रह रहे हैं उन्हें कन्नड़ आनी चाहिए। जिन्हें कन्नड़ नहीं आती है उन्हें कन्नड सीखनी चाहिए। अगर किसी को कन्नड़ नहीं आती है तो यह कन्नड़ भाषा का अपमान है।

Siddaramaiah कर्नाटक के लोगों को कन्नड़ भाषा सीखनी चाहिए- सीएम सिद्धारमैया
cm Siddaramaiah

यह कार्यक्रम कांतिवीर स्टेडियम में था। जहां सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वह किसी अन्य भाषा का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन यहां पर रहने वाले लोगों को कन्नड़ भाषा आनी चाहिए और उनका कहना तो यह है कि बच्चों को भी कन्नड़ भाषा सिखानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो यह कन्नड़ भाषा का अपमान है। उन्होंने कहा कि अगर कन्नड़ भाषा नहीं आती है तो इसका अनादर होगा। सीएम ने कहा कि एक माहौल का निर्माण करने की इस वक्त जरूरत है। जिससे कन्नड़ भाषा के प्रति लोग जागरुक हो सके। सीएम ने कहा कि उन्हें लगता है कि राज्य में जितने भी स्कूल हैं वहां पर कन्नड़ भाषा को बच्चों तक पहुंचाया जाना चाहिए।

Related posts

9 नवंबर 2021 का राशिफल : धनु राशि में विराजमान रहेगा चंद्रमा, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 17 हजार 921 नए केस, 2.40 करोड़ लोगों को लगा टीका

Saurabh

फरवरी से बंद होगा ‘द कपिल शर्मा शो’, जानें क्या है वजह

Aman Sharma