September 8, 2024 7:13 am
featured दुनिया

चीन की नाक में दम करने वाला कौन है ये 23 साल का लड़का, जिसने चीन को झूकने पर कर दिया मजबूर..

josua 1 चीन की नाक में दम करने वाला कौन है ये 23 साल का लड़का, जिसने चीन को झूकने पर कर दिया मजबूर..

पूरी दुनिया को कोरोना में उलझाकर बड़ी शक्ति बनने का ख्वाब पालने वाला चीन इन दिनों एक साथ कई विवादों से घिर गया है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा हांगकांग विवाद पर हो रही है। जिसने चीन की नाक में दम किया हुआ है।

josua 2 चीन की नाक में दम करने वाला कौन है ये 23 साल का लड़का, जिसने चीन को झूकने पर कर दिया मजबूर..
आपको बता दें हांगकांग है तो चीन का हिस्सा ही लेकिन हांगकांग खुद को चीन से आजाद मानता है। ये ही कारण है कि, हांगकांग की तरफ से लगातार आजादी के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

लेकिन चीन के लिए प्रदर्शनों के बड़ा झटका एक 3 साल का लड़का है जिसने चीन की नाक में दम करके रखा हुआ है।

न्ग-कॉन्ग में अपना राज चलाने की चीन की मंशा के सामने वहां के युवा दीवार बनकर खड़े हैं और इन युवाओं का नेता है हॉन्ग कॉन्ग का एक दुबला पतला लड़का जोशुआ वॉन्ग। देखें, कैसे चीन को टक्कर दे रहे जोशुआ और उनके साथी हैं।

एक साल पहले हॉन्ग कॉन्ग प्रशासन एक बिल लेकर आया था, जिसके मुताबिक वहां के प्रदर्शनकारियों को चीन लाकर मुकदमा चलाने की बात थी।

हॉन्ग-कॉन्ग के युवाओं को यह नागवार गुजरा और वे सड़कों पर उतर आए। हॉन्ग कॉन्ग के युवाओं को लगा कि चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी इस बिल के जरिए अपना दबदबा कायम करना चाहती है।

जोशुआ वॉन्ग ची-फंग हॉन्ग कॉन्ग में लोकतंत्र स्थापित करने वाली पार्टी डेमोसिस्टो के महासचिव हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक स्टूडेंट ग्रुप स्कॉलरिजम की स्थापना की थी।

वॉन्ग साल 2014 में अपने देश में आंदोलन छेड़ने के कारण दुनिया की नजर में आए और अपने अंब्रेला मूवमेंट के कारण प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम ने उनका नाम वर्ष 2014 के सबसे प्रभावी किशोरों में शामिल किया।

अगले साल 2015 में फॉर्च्युन मैगजीन ने उन्हें ‘दुनिया के महानतम नेताओं’ में शुमार किया। वॉन्ग की महज 22 वर्ष की उम्र में 2018 के नोबेल पीस प्राइज के लिए भी नामित हुए।

https://www.bharatkhabar.com/corona-continues-to-wreak-havoc-in-america-death-toll-crosses-1-lakh/
जोशुआ ने जन आंदोलन से चीन बुरी तरह से घराया हुआ है। इस मामले पर अमेरिका की तरफ से भी चीन पर दबाब बनाया जा रहा है। जिसके कारण चीन को समझ नहीं आ रहा है वो करे तो क्या करे।

Related posts

आप भी देखिए… तंजानिया में पीएम मोदी का खास अंदाज

bharatkhabar

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर चढ़ा पानी, ट्रेनों का परिचालन बंद

Nitin Gupta

भाजपा के गुंडे ऑटो, टैक्सी नहीं चलने दे रहे: केजरीवाल

bharatkhabar