मनोरंजन

आखिर करियर के किस किरदार को लाइफ चेन्जिंग मानते हैं रणवीर

nair 2 आखिर करियर के किस किरदार को लाइफ चेन्जिंग मानते हैं रणवीर

मुंबई। बॅालीवुड फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक प्रेम कहानी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मराठा पेशवा बाजीराव का रोल पले करने वाले एक्टर रणवीर सिंह का कहना है कि इस फिल्म ने उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। बता दें कि 18 दिसंबर को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की रिलीज पूरा होने की खुशी में रणवीर ने ट्वीटर के जरिए अपनी यादें बांटी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदारों में थीं।

रणवीर ने ट्वीट कर कहा, “इस किरदार ने हमेशा के लिए मेरा जीवन बदल दिया। संजय सर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ‘बाजीराव मस्तानी’ की टीम को धन्यवाद।” प्रियंका और दीपिका ने भी ट्वीटर पर फिल्म के बारे में विचार साझा किए।

फिल्म में मस्तानी की भूमिका निभाने वाली दीपिका ने कहा, “इस यादगार व चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद। संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा सहित सबका धन्यवाद।” प्रियंका ने भी फिल्म में काशीबाई की भूमिका को यादगार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “काशीबाई की यादगार भूमिका के लिए संजय सर, रणवीर सिंह और दीपिका को धन्यवाद।”

Related posts

विराट कोहली ने खोले कई राज, कहा पिता बनने से पहले करेंगे ये

mohini kushwaha

माइक से भी रोमांस कर सकते हैं शाहरूख खान: अनुष्का शर्मा

Rani Naqvi

गुत्थी से हुई लड़ाई पर कपिल ने दी सफाई

kumari ashu