लाइफस्टाइल

प्रेगनेंसी के बाद होने वाले स्ट्रैच मार्क्स को करना है खत्म तो अपनाए ये नुस्खे

pregnancy प्रेगनेंसी के बाद होने वाले स्ट्रैच मार्क्स को करना है खत्म तो अपनाए ये नुस्खे

नई दिल्ली। प्रेगनेंसी के समय खुजली होना आम बात होती है और प्रेगनेंसी के बाद पेट और आस-पास के हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स पढ़ ही जाते हैं। ऐसा एक दम से शरीर की स्किन में खिचाव होने की वजह से होता है। इससे शरीर के कुछ हिस्से खासकर पेट पर सफेद रंग की लाइनें पड़ जाती है और स्किन भी काफी ढीली हो जाती है, जो देखने में काफी खराब लगती है। इसलिए अगर आप इन मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ट्राई करें ये टिप्स

pregnancy प्रेगनेंसी के बाद होने वाले स्ट्रैच मार्क्स को करना है खत्म तो अपनाए ये नुस्खे

– आप आपके घर की किचन में मौजूद नींबू या आलू, टमाटर का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आप नींबू का रस निकाल लें और इसे अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाए। या आप आलू और टमाटर में से किसी का भी एक टुकड़ा काट कर अपने स्ट्रेच मार्क पर लगा सकते हैं। ऐसा रोज करने से आपको एक हफ्ते में ही अपने मार्क्स गायब होते दिखेगें।

– कहते है की एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है और कई सारी परेशानियों से निजात दिलाता है। आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा का जैल निकाल कर अपने स्ट्रेच मार्क्स पर 30 मिनट तक लगा कर रखना है और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको काफी फायदा होगा।

– अंडा भी आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए काफी कारगर हैं। इसके लिए आपको अंडे के बाहरी हिस्से की जरुरत होगी। बता दें की अंडे के बाहरी हिस्से में भी प्रोटीन मौजूद होता है जो आपके स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप 2 अंडे लें और इसे तोड़कर इसका सफेद हिस्सा अलग करलें और अब इसे अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें।

– आप अगर अपनी डाइट में विटामिन-सी की मात्रा बढ़ा दें तो इससे भी आप अपने स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।

Related posts

शेविंग रेजर का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकते हैं ये रोग

mohini kushwaha

मंगलसूत्र की एड से ट्रॉलिंग का शिकार Sabyasachi, अंडरगारमेंट्स में मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट करती दिखीं मॉडल्स, यूजर्स बोले- ऐसी उम्मीद नहीं थी

Saurabh

कम हैंडसम लड़कों को इसलिए पंसद करती हैं लड़कियां

Vijay Shrer