featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

पश्चिम के चुनावी रण को लेकर राजनीति के महारथियों की राय

Up 1st 2 पश्चिम के चुनावी रण को लेकर राजनीति के महारथियों की राय

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने लगभग अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके बाद से प्रदेश का चुनावी समर और भी ज्यादा तेज हो गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के रण को लेकर सियासी समीकरण तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी इस बार पश्चिम को लेकर काफी संजीदा है इसके लिए उसने अपने चुनावी रण को सजाने के लिए कई नये चेहरों के साथ पुराने चेहरों को जगह दी है।

Up 1st 2 पश्चिम के चुनावी रण को लेकर राजनीति के महारथियों की राय

वही सपा और कांग्रेस के गठजोड़ ने एक बार फिर वोटरों के बंटने से रोकने के साथ अपनी ताकत को दोहरा करने की उम्मीद जताई है। वहीं बसपा के लिए ये इलाका दलित वोटों के हिसाब से ज्यादा मुफीद है उसकी नजर अब यहां मुस्लिम वोटों को साधकर सत्ता का गणित तय करने की है। इस पूरे चुनावी रण पर हमने अलग-अलग दलों के बड़े चेहरों से उनकी राय जाननी चाही कि आखिर पश्चिम उत्तर प्रदेश का रण कैसा हो उनकी पार्टी के लिए
पश्चिम का रण भाजपा के लिए अनकूल है – लक्ष्मीकांत वाजपेई ( पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा)

इस मुददे पर भारतखबर ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई जी से बात की कि कैसा होगा पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा का चुनावी सफर तो, अपनी बेबाक राय रखते हुए वाजपेई जी ने कहा कि इसबार का पश्चिम उत्तर प्रदेश का रण हमारे अनकूल होगा। ये लहर 2014 के लोकसभा चुनाव से चल रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए कई काम किए है। जिनका परिणाम देखने को मिल रहा है। प्रदेश की समाजवादी सरकार ने केवल विकास के कामों में रोड़ा ही अटकाया है। प्रदेश सरकार की अराजकता और विकास विरोधी नीतियां हमारे लिए इस रण में फायदेमंद हैं। दूसरा समाजवादी परिवार में चल रहा संग्राम भी इस बार हमें फायदा ही देगा।

पश्चिम से है कांग्रेस को इस बार सफलता की उम्मीद- राशिद अल्वी( राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस)

इस मुददे पर भारतखबर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी से बाद की तो उन्होने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने कभी जातिगत राजनीति नहीं की है। कांग्रेस व्यक्ति और समाज की राजनीति करती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में जातिगत राजनीति का बोलबाला है। लेकिन इस बार जनता जातिगत राजनीत से ऊपर उठकर व्यक्ति और समाज के लिए वोट देने का मन बना चुकी है। कांग्रेस की रैलियों और अभियानों की अपार सफलता इस बात का उदाहरण है कि कांग्रेस की हवा पश्चिम उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में बह रही है। बसपा की राजनीति जतिगत है, वहीं भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। लेकिन कांग्रेस विकास के मुद्दे को लेकर आई है। 27 सालों में प्रदेश में एक भी विकास का बड़ा काम नहीं दिखा है। जनता इस बात से वाकिफ है। पश्चिम उत्तर प्रदेश का रण हमारे लिए एक अच्छा संदेश लेकर आयेगा।

जनता के बीच जुमला नहीं काम बोलता है- मो. अब्बास (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार)

इस मुद्दे पर भारतखबर ने सूबे की समाजवादी पार्टी की सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो.अब्बास से बात की तो उन्होने साफतौर पर एक सधे अंदाज में जबाब देते हुए कहा कि काम बोलता है। भाजपा के पास तो केवल आरोप ही हैं। आज तक कौन सा कितना काम किया है। कागजों के बजाय जमीनी हकीकत पर आकर देखे भाजपा और जनता के बीच जाकर सच्चाई का सामना करे। अखिलेश जी ने काम किया है। जनता काम पर वोट देगी ना कि वादों और जुमलों पर 2012 में पश्चिम का रण हमारे लिए अच्छा रहा तो इस बार भी हम और ज्यादा सीटों के साथ जीतकर जायेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने पांच सालों में जो कर दिखाया है। वो किसी सरकार ने आज तक नहीं किया है। हमारी पार्टी इस बार इतिहास रचने वाली है। समाजवादी परिवार में मचे सियासी संग्राम पर बोलते हुए कहा कि परिवार में कोई विवाद नहीं है। जो कुछ दिख रहा है उसका पटाक्षेप होने वाला है। सब साथ मिलकर चुनाव में जायेंगे।

Piyush Shukla पश्चिम के चुनावी रण को लेकर राजनीति के महारथियों की रायअजस्र पीयूष

Related posts

बारामूला में सुरक्षाबलों ने किया एक आतंकी को ढेर, दूसरे के छुपे होने की आशंका

Rani Naqvi

लखनऊ: यूपी में इस दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Shailendra Singh

गिरावट के साथ खुले सेंसेक्‍स और निफ्टी, दोपहर तक शेयर बाज़ार में नहीं हुई बढ़ोतरी

Rahul