देश

जानिए: आखिर क्या है होमी जहांगीर भाभा की मौत का सच

cia, responsible, crash, air india, homi bhabha, America

नई दिल्ली। आखिरकार किसने ली भाभा जहांगीर की जान कौन है उनकी मौत का जिम्मेदार क्या सच में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं। क्या सच में एयर इंडिया बोइंग 707 प्लेन क्रैश हुआ था? या फिर ये दुर्घटना किसी साजिश का हिस्सा थी? बार-बार ये सवाल उठते रहे हैं। एयर इंडिया बोइंग 707 वह विमान था, जिसमें मीटिंग के लिए वियना जा रहे भारत की परमाणु स्थापना के प्रमुख होमी भाभा यात्रा कर रहे थे। ये विमान स्विस आल्प के मांट ब्लान्स में क्रैश हो गया था। इस प्लेन क्रैश में महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मौत हो गई थी।

cia, responsible, crash, air india, homi bhabha, America
homi bhabha

बता दें कि ये मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ दिन पहले मांट ब्लान्स में उस दुर्घटना से जुड़े लोगों के बॉडी पार्टस और जहाज के इंजन के पार्ट मिले थे। 1950 और 1966 में हुई दो अलग अलग घटनाओं में लगभग 165 लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक11 जुलाई 2008 को एक पत्रकार ग्रेगरी डगलस और CIA के अधिकारी रॉबर्ट टी क्राओली के बीच बातचीत हुई थी जिसमें रॉबर्ट ने होमी भाभा को खतरनाक इंसान बताया था। क्योंकि भारत ने 60 के दशक में परमाणु बम पर काम शुरू कर दिया था और होमी भाभा भारत की परमाणु स्थापना के प्रमुख थे। रॉबर्ट के मुताबिक रूस, भारत की मदद कर रहा था। भाभा चाहते थे कि भारत की सुरक्षा के लिए परमाणु बम बने। लेकिन उनके इस सपने के पूरा होने से पहले ही प्लेन क्रैश में मौत हो गई। इस विमान दुर्घटना का रहस्य आज तक नहीं खुल पाया है।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडमान-निकोबार के तीन द्वीपों के नाम बदले

mahesh yadav

अखिलेश यादव ने बोला भाजपा पर हमला, लगाया अपराधियों को पनाह देने का आरोप

Trinath Mishra

जनता की मांग पर फिरोजाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे शिवपाल सिंह यादव

Rani Naqvi