हेल्थ

ठंड में रहना चाहते हैं स्वस्थ तो खाने में इन चीजों को दें महत्व

health ठंड में रहना चाहते हैं स्वस्थ तो खाने में इन चीजों को दें महत्व

नई दिल्ली। भीनी भीनी ठंड ने दस्तक दे दी है मौसम ने अब करवट ली है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इस वक्त वेहद ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में बदलते मौसम में खानपान के तौर तरीकों में हमें काफी बदलाव की जरूरत होती है। भोजन सुपाच्य हो और हमारे लिए पौष्टिक भी हो मौसम बदलते ही लोग कपड़े जैसे बदलते हैं वैसे ही भोजन की अवस्थाओं में भी बदलाव की जरूरत होती है। क्योंकि इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस सर्दियों के मौसम में कुछ बातें और कुछ पौष्टिक आहार के साथ हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं।

health ठंड में रहना चाहते हैं स्वस्थ तो खाने में इन चीजों को दें महत्व

पालक
हरी सब्जियां हर मौसम के लिए फायदेमंद होती हैं। ठंड के मौसम में हरी सब्जियों की कई सारी वैराइटी बाजार में देखने को मिल जाती है। इस मौसम में हरी सब्जियों का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इन सब्जियों में पोटेशियम की मात्रा भऱपूर होती है। हरी सब्जियों में पालक सबसे उम्दा है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें पोटेशियम की मात्रा के कारण न्यूरोन के सिगनल्स की स्पीड में इजाफा होता है। इसके साथ ही विटामिन सी से आपको इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसमें आयरन की मात्रा आपके शरीर के लिए फायदेमंद होती है।

मेथी
मेथी अपने औषधीए गुण के लिए हमेशा से लोगों की पहली पसंद बनी होती है। पेट से जुड़ी किसी भी समस्या जैसे कब्ज और गैस के लिए ये मुफीद औषधी होती है। इसकी तासीर को गरम बताया जाता है। जिसके वजह से आपके शरीर को ठंड से राहत मिलती है। इसके साथ ही इसके साग और उसका अन्य सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। इसकी चटनी और सब्जी का इस्तेमाल आपके लिए स्वाद के साथ सेहतमंद होता है।

फलियां
इस मौसम में बाजार में फलियां मिलने लगती है। फलियों में लाइनिस की मात्रा होती है, जो कि शरीर में मौजूद चर्बी को एनर्जी के तौर पर परिवर्तित कर देती हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है। इसके कारण हमें ठंड से जहां राहत मिलती है, वहीं हमारा एनर्जी लेवल बना रहता है। फलियां पोषण का एक बेहतर माध्यम भी है।

Related posts

दवाओं के छूटे विज्ञापनों पर केंद्र सरकार ने दी टीवी चैनलों को चेतावनी

Rani Naqvi

आपकी आंखो में भी होती है जलन और खुजली तो अपनाएं ये घरेलू तरीके, मिलेगी राहत

Rahul

2 साल से छोटे 6 में से 5 बच्चे कुपोषण का शिकार : यूनिसेफ

Anuradha Singh