खेल मनोरंजन

विरुष्का रिसेप्शनः मुंह में नोट दबा के जब थिरकीं अनुष्का, हाथ पकड़कर नाचने लगे विराट

varushka विरुष्का रिसेप्शनः मुंह में नोट दबा के जब थिरकीं अनुष्का, हाथ पकड़कर नाचने लगे विराट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के न्यूली मैरिड और सबसे हॉट कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज में हुई। जश्न के माहौल में चाहे कितने भी लोग आए रहें हों, सारा ध्यान सिर्फ मिस्टर और मिसेज कोहली पर था।

 

varushka विरुष्का रिसेप्शनः मुंह में नोट दबा के जब थिरकीं अनुष्का, हाथ पकड़कर नाचने लगे विराट

विरुष्का के रिसेप्शन पर पीएम मोदी और अरुण जेटली भी मौजुद थे। साथ ही शिखर धवन, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी मौजुद थे। इन सबके साथ दोनों ने जमकर फोटो शूट कराया। विराट कोहली ने ट्रेडिशनल बंद गला पहना हुआ था तो वहीं अनुष्का शर्मा ने पारंपरिक लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी थी। अनुष्का ने लाल साड़ी के साथ लाल बिंदी और लाल सिंदूर लगाया हुआ था। इस पारंपरिक ड्रेस में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

इनकी रिसेप्शन पार्टी में सबसे खास बात थे विराट कोहली और अनुष्का का डांस। दोनो ने पार्टी में जमकर डांस किया। गुरुदास मान के गाने पर विराट ने और अनुष्का ने ऐसा डांस किया की लोगों को मजा ही आ गई। पारंपरिक ड्रेस में अनुष्का जब डांस फ्लोर पर आईं तो लगा थोड़ा-बहुत डांस करेंगी, लेकिन अनुष्का ने मुंह में नोट दबाई और जमकर पंजाबी डांस किया। विराट कोहली ने अनुष्का का हाथ पकड़कर जमकर डांस किया। एक बीच वो एक बच्चे को गोद में लेकर डांस कर रहे थे।

दोनों कभी डांस करते तो कभी बात करने लगते। विरुष्का की शादी ने जितना धमाल मचाया था, रिसेप्शन भी उतना ही मस्ती भरा रहा। बता दें, विराट-अनुष्का का एक और रिसेप्शन होना है. जो 26 दिसंबर को मुंबई में होगा. जहां बॉलीवुड स्टार्स और टीम इंडिया पहुंचेगी।

Related posts

पुण्यतिथि पर जाने फिल्म शोले में ‘गब्बर सिंह’ की लवस्टोरी, इसलिए थी खास

mohini kushwaha

बर्लिन में पीएम मोदी से मिली बेवाच गर्ल

Srishti vishwakarma

मानसिक स्वास्थ्य एक चुनौती, संतुलन बनाए रखना खेल में जरूरी: राहुल द्रविड़

Trinath Mishra