देश खेल मनोरंजन

तो इस लिए सीक्रेट रह पाई थी विराट-अनुष्का की शादी

screat तो इस लिए सीक्रेट रह पाई थी विराट-अनुष्का की शादी

मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब मिस्टर और मिसेज कोहली बन चुकें हैं। इनकी जोड़ी हॉट कपल की लिस्ट में सबसे ऊपर है। अचानक से हुई शादी की खबरों ने सबको चौंका दिया। यहां तक की जो लोग इस वेडिंग का हिस्सा थे उन्हें खुद भी नहीं पता था कि वो किसकी शादी प्लान कर रहें हैं।

दरअसल, इस शादी की वेडिंग प्लानर देविका नारायण और फोटोग्राफर जोसफ राधिक हैं। शादी के दिन तक देविका के पिता प्रदीप को पता ही नहीं था कि उनकी बेटी अनुष्का और विराट की शादी की प्लानिंग कर रहीं हैं। यहां तक की देविका को दो महीने तक खुद पता नहीं था कि वह विराट और अनुष्का की शादी की तैयारी कर रहीं
हैं।

 

screat तो इस लिए सीक्रेट रह पाई थी विराट-अनुष्का की शादी

हालांकि शादी के एक महीने पहले उन्हें ये जानकारी दी गई और साथ ही इसे सीक्रेट बनाए रखने को कहा गया था। देविका ने कहा कि हमें शादी के लिए तीन महीने पहले अप्रोच किया गया था और सिर्फ कहा गया था कि हाई प्रोफाइल शादी है और सीक्रेट तरीके से प्लान करना है।

देविका ने कहा कि शादी के बारे में एक महीने पहले पता चला कि अनुष्का और विराट की शादी है और इसे निजी बनाए रखना है। सोशल मीडिया पर चीजें फैलती हैं इसलिए पूरी टीम ने शादी से तीन दिन पहले मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था।शादी जब शुरु हुई तो कोई स्टार गेस्ट नहीं थे, सिर्फ फैमिली और फ्रेंड्स थे।

Related posts

मुजफ्फरनगर कांड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग: हम पार्टी

bharatkhabar

जीएसटी विधेयक 16 राज्यों में पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी को तैयार

bharatkhabar

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 50 हजार से कम केस, 64,818 कोरोना मरीज ठीक

pratiyush chaubey