Breaking News featured दुनिया

श्रीलंका में हिंसा, सिंहलियों ने मुस्लिमों के घर और दुकानों में लगाई आग

shrilanka श्रीलंका में हिंसा, सिंहलियों ने मुस्लिमों के घर और दुकानों में लगाई आग

कोलंबो। म्यांमार के बाद अब श्रीलंका में  भी मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा शुरू हो गई है। श्रीलंका के दक्षिणी इलाके में कई मुस्लमों के घरों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद गाले के कई कस्बों में कर्फ्यू  लगा दिया गया है। इसी के साथ हिंसा करने वालो में शामिल 19 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  आपको बात दें कि श्रीलंका की 2 करोड़ 10 लाख की आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है। वहीं श्रीलंका में बौद्ध सिंहली बहुंसख्यक हैं,जिनकी आबादी 70 फीसदी के आस-पास है।

shrilanka श्रीलंका में हिंसा, सिंहलियों ने मुस्लिमों के घर और दुकानों में लगाई आग

हाल ही के कुछ सालों से बहुसंख्यक बौद्ध सिंहली समुदाय का मुस्लिमों के साथ काफी मनमुटाव बढ़ा है। गुरुवार रात गाले में हुए विवाद की एक मामूली घटना को नियंत्रित कर लिया गया था। लेकिन अगले ही दिन सिंहली समुदाय के लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने मुस्लिमों के मकानों और संपत्तियों पर हमले शुरू कर दिए और उन्हें आग के हवाले कर दिया। वहीं जब पुलिस सिंहलियों के इस आक्रमण को रोकने में नाकाम रही तो गाले को सेना के हवाले कर दिया गया।

सुरक्षा बल गश्ती पर निकले हुए हैं। दूसरी तरफ श्रीलंका सरकार में गाले प्रतिनिधी और मंत्री वजीरा अभयव‌र्द्धने ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि विवाद को शांत करने के बाद नागरिकों का एक अन्य गुट हिंसक हुआ, उससे हालात बिगड़े। उन्होंने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। वहीं श्रीलंका की बाकी की 20 फीसदी की आबादी में 14 फीसदी हिंदू और 6 फीसदी ईसाई हैं।

Related posts

साढ़े चार घंटे गोरखपुर में रहेंगे राष्‍ट्रपति कोविंद, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा  

Shailendra Singh

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: 24 घंटे में वेबसाइट पर अपलोड हो एफआईआर

bharatkhabar

पहले दिन लखनऊ मेट्रो फेल, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Pradeep sharma