वायरल

जब एक साथ थिरके थे सेक्सी सन्यासी और उमराव जान

vinood khana जब एक साथ थिरके थे सेक्सी सन्यासी और उमराव जान

मुंबई। कुछ दिनों पहले दुनिया को अलविदा कह चुके विनोद खन्ना का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विनोद खन्ना, रेखा समेत कई सितारे पाकिस्तान के लाहौर में नाचते और गाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो साल 1989 का बताय़ा जा रहा है जब पाकिस्तानी खिलाड़ी खिलाड़ी इमरान खान की मां द्वार बनवाए गए अस्पताल के स्थापना की है।

vinood khana जब एक साथ थिरके थे सेक्सी सन्यासी और उमराव जान

इमरान के बुलावे पर उस वक्त बॉलीवुड के कई सितारे उनके इस अस्पताल की मदद के लिए पाकिस्तान पहुंचे थे, जिनमें से विनोद खन्ना भी थे और उनके साथ रेखा भी थीं। दोनों के सम्मान में इमरान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक चैरिेटेबल डिनर का आयोजित किया था, जिसमें पाक की कई हस्तियां शामिल थीं।

इस डिनर आयोजन में विनोद खन्ना के साथ रेखा ने भी डांस किया था और खुद इमरान खान भी नाचे थे। कराची में इसी तरह के इमरान खान द्वारा आयोजित चैरिटी शो में आमिर खान भी पहुंचे थे। बता दें कि बॉलीवुड में एक वक्त सेक्सी सन्यासी के नाम से मशहूर हुए विनोद खन्ना पाकिस्तान में जन्मे थे। 6 अक्टूबर 1946 को पेशावर में उनका जन्म हुआ था। पेशावर में विनोद खन्ना की याद में स्मारक बनाने की खबरे भी कुछ दिनों पहले मीडिया में आई थी।

अगले पेज पर देखिए विनोद और रेखा का डांस वाला वीडियो

Related posts

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल, ये है वजह

Rahul

सोशल मीडिया की मदद से बेटी को ढूंढ़ा

Nitin Gupta

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एलिजाबेथ की कुछ ये तस्वीरें

piyush shukla