featured दुनिया देश

दिल दहला देगा सऊदी में फंसी इस भारतीय लड़की का ये वीडियो

video vairal indian girl

चडीगड़। भारतीय मूल की रहने वाली एक लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो सऊदी अरब के द्वादमी नाम के शहर में पंजाब की एक लड़की का है। वीडियो में अंजान लड़की रो-रो कर मदद की गुहार लगा रही है। उसने संगरूर के सांसद भगवान भगवंत को संबोधित करते हुए कहा कि वो एक बहुत ही गरीब परिवार से है और एक साल पहले वो सऊदी अरब के द्वादमी नाम के शहर में काम करने के लिए आई थी।

video vairal indian girl
video vairal indian girl

बता दें कि वीडियो में अपनी आप बीती सुनाते हुए लड़की ने बताया की उसे कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता। 20-22 साल की इस लड़की का कहना है कि उसके अपने बच्चे भी हैं। साथ ही मां बहुत बीमार है जिसका ऑपरेशन कराना है। वो अपनी मां और बच्चों के पास लौटना चाहती है। वह रोतो-रोते पंजाब के युवक युवतियों से अपील भी कर रही है कि वो भूलकर भी सऊदी अरब न आए क्योंकि यहां सिर्फ शोषण किया जाता है और यातनाएं दी जाती हैं।

वहीं लड़की ने वीडियो में बताया कि वो वहां एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत लेकर गई थी। लेकिन पुलसि ने उसकी एक ना सुनी। उलटा उसे डरा धमका और मार पीट कर वापस उसी घर में भेज दिया। लड़की वीडियो में बार-बार भगवंत मान से गुहार लगा रही है कि वो उसे वहां से निकाल ले। क्योंकि उन्होंने एक बार होशियारपुर की एक लड़की को भी बचाया था। वीडियो के अंत में लड़की ने कहा कि अगर उसे वहां से नहीं निकाला गया तो वो लोग उसे मार देगे और वो मर जाएगी।

Related posts

Govardhan: केसर गुलाब जल मिश्रित यमुना जल से भक्तों ने किया गिरिराज जी का अभिषेक, सवा लाख आम का लगेगा भोग

Rahul

फानी चक्रवात से मच सकती है भारी तबाही अगले 12 घंटे में हो जाएगा विकराल

bharatkhabar

कहीं बम भोले के जयकारों से गूंजा शिवालय तो कहीं हुआ अभिषेक

shipra saxena