featured Breaking News देश राज्य

गिरफ्तारी से बचने के लिए चोर ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी, 4 साल बाद गिरफ्तार

crime 2 1 गिरफ्तारी से बचने के लिए चोर ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी, 4 साल बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस से बचने के लिए चोर ना जाने क्या क्या करते हैं। लेकिन बाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने एक शातिर गाड़ी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने दावा किया है। जानकारी है कि पुलिस से बचने के लिए 35 वर्षीय चोर ने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी।

crime 2 1 गिरफ्तारी से बचने के लिए चोर ने कराई थी प्लास्टिक सर्जरी, 4 साल बाद गिरफ्तार
vehicle thief arrested who cheating police by plastic surgery

दक्षिणपूर्वी दिल्ली पुलिस ने आरोपी चोर के दो साथियों को भी कालकाजी से गिरफ्तार किया है। पुलिस को कुणाल उर्फ तनुज की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस को आरोपी के कालकाजी आने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने अपना ऑपरेशन चला दिया। जिसके बाद जाल बिछा कर पुलिस ने नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से आरोपी की धर-पकड़ कर ली। जिसके बाद आरोपी के साथियों मोहम्मद शादाब और इरशाद अली को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कुणाल उर्फ तनुज ने साल 2012-13 में अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा ली थी। पुलिस रिकॉर्ड में आरोपी का नाम तनुज दर्ज था। आरोपी पर 62 से ज्यादा गाड़ियों की चोरी का मुकदमा दर्ज है। उसने दिल्ली के कई इलाकों में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वही पुलिस ने आरोपी को चार साल के बाद गिरफ्तार कर ही लिया है।

Related posts

पढ़ाई में बाधक बनीं सड़क, ‘शिक्षा के अधिकार’ से वंचित हो रहे छात्र

Aditya Mishra

Satellite Launch Mission 2023: आज भारत के पहले हाइब्रिड रॉकेट को किया जाएगा लॉन्च, बच्चों के बनाए ये सैटेलाइट्स

Rahul

रामपुर खास से कांग्रेस आगे

kumari ashu