दुनिया

अमेरिकी जज ने किया 50 महिलाओं से संबंध होने का खुलासा

us judge

वाशिंगटन। अमेरिका में यौन उत्पीड़न के मामले की बाढ़ के बीच एक 70 साल के जज फेसबुक पोस्ट ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने दो महिलाओं का उल्लेख भी किया है और लिखा है कि निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक करीब 50 खूबसूरत महिलाओं से उनके संबंध थे।

us judge
us judge

बता दें कि जज बिल ओ नील ने एक महिला सीनेटर को अपना पहला और सच्चा प्यार बताया। नील गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा कि वह गवर्नर पद के उम्मीदवार के तौर पर अपने विरोधियों का शोध का समय कम कर देना चाहते हैं। उनके पिछले 50 साल में 50 बेहद खूबसूरत महिलाओं से यौन संबंध रहे हैं।

हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर नील ने माफी मांगी। सुनने में आ रहा है कि उन्‍होंने विवादित पोस्‍ट को भी अपने फेसबुक पोस्‍ट से डिलीट कर दिया है। जज की बातों पर न्यायिक अधिकारी भी हैरान हैं। उनके सहयोगी भी कह रहे हैं कि नील का बयान महिलाओं का अपमान है। विदित हो कि अमेरिका में हाल के दिनों में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। इनमें हालीवुड के कई जानेमाने नाम शामिल हैं।

Related posts

भारत और पाकिस्तान अपने-अपने उच्चायुक्त के कारण आए आमने सामने

Rani Naqvi

लॉकडाउन में बढ़ गईं घरेलू हिंसा,महिलाएं हो रही गर्भवति संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट आपको सोचने पर मजबूर कर देगी..

Mamta Gautam

इराक में अमेरिकी सेना को बनाया गया निशाना, जवाबी कार्यवाही का दौर शुरू

Aman Sharma