Breaking News दुनिया

अमेरिकी कांग्रेस में उठा बलूचिस्तान का मुद्दा, आजादी का समर्थन करने की उठी मांग

maxresdefault 1 अमेरिकी कांग्रेस में उठा बलूचिस्तान का मुद्दा, आजादी का समर्थन करने की उठी मांग

वॉशिंगटन।  पाकिस्तान बांग्लादेश की तर्ज पर अब अपने एक और राज्य पर अत्याचार कर रहा है। बांग्लादेश ने तो खुद को उसके अत्याचारों से आजाद करा लिया,लेकिन बलूचिस्तान उससे आजादी के लिए अभी तक तड़प रहा है। जब भी वहां के लोग पाकिस्तान से आजादी की मांग करते है तब-तब पाकिस्तानी सेना वहां दमनकारी नीती अपनाकर बलूचियों की आवाज बंद करा देता है। भारत के बाद अब बलूचियों के पक्ष में अमेरिका भी उतर आया है। अमेरिकी कांग्रेस के एक सासंद ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अमेरिका को बलूचियों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इस समय पाकिस्तान बलूचिस्तान में कर रहा है वो मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहे है।maxresdefault 1 अमेरिकी कांग्रेस में उठा बलूचिस्तान का मुद्दा, आजादी का समर्थन करने की उठी मांग

काग्रेंस के सदस्य डाना रोहराबाकेर ने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए की साल 1971 में क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान के रुप में एक बार फिर वहीं गलती दोहरा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को याद कराते हुए कहा कि साल 1971 में जबा आपने बांगालियों पर अत्याचार किया था तो उसका नतीजा बांग्लादेश के रुप में सामने आया था। आपको बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और खनिज संपदा से भरपूर प्रांत है। लेकिन उसकी आबादी बहुत कम है। बीते कई सालों में यहां पर पाकिस्तान की सेना ने मानवता की सारी हदे पार कर दी है। पाकिस्तान की सेना ने यहां उठ रहे विद्रोह को बल पूर्वक शांत कराने की कोशिश की है।

पाकिस्तान के इन्ही अत्याचारों पर बोलते हुए डाना ने कहा कि साल 1971 में जब बंगाली समुदाय के लोगो ने अपने लिए थोडी आजादी मांगी तो इस स्वर को अत्याचार के जरिए दबा दिया गया। इसका नतीजा सबके सामने है। बंगाली लोग खड़े हुए उन्होंने पाकिस्तान का विरोध किया और भारत की मदद से अपने लिए बांग्लादेश के रुप में एक नया राष्ट्र चिन्हीत करवा लिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान फिर एक बार वहीं गलती बलूचों को लेकर कर रहा है। यहीं बटवारे के बाद भारत से आए मुसलमानों के साथ भी पाकिस्तान यहीं करता है। उन्होंने कहा कि हमे पाकिस्तान को ये उल्लंघन करने से रोकना होगा।

Related posts

दिल्ली के सीएम केजरीवाल का अनुमान, सोमवार तक खतरे से उपर हो जाएगी यमुना नदी

bharatkhabar

चुनाव के लिए तैयार हैं सीएम वीरभद्र सिंह

Pradeep sharma

26/11 हमला: आतंकी लखवी पर पाकिस्तान में चलेगा केस

bharatkhabar