यूपी राज्य

यूपी की इस लड़की ने बनाई रेप प्रूफ पैंटी, बलात्कारियों को मिलेगी सजा

re यूपी की इस लड़की ने बनाई रेप प्रूफ पैंटी, बलात्कारियों को मिलेगी सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रगति की राह पर कहां से चलेगा जब यहां की महिलाएं सुरक्षित ही नहीं रहेंगी। यूपी में आए दिन रेप और शोषण की खबरें आती रहती हैं।कभी 20 साल की युवती तो कभी 7 साल की बच्ची के साथ रेप जैसी भयावह घटना को अंजाम दिया जाता है। महिलाओं की ऐसी ही सुरक्षा के लिए एक लड़की ने बहुत बड़ा कदम उठाया है।

 

re यूपी की इस लड़की ने बनाई रेप प्रूफ पैंटी, बलात्कारियों को मिलेगी सजा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की रहने वाली 19 वर्षीय सीनू कुमारी ने एक ऐसी पैंटी का आविष्कार किया है, जो लड़कियों को रेप से बचाएगी। सीनू बीएसएससी थर्ड ईयर की स्टूडेंट हैं। इस पैंटी के अविष्कार के पीछे उनके आईडिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले 7 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया। इसके बाद ही उन्हें इस अंडरगारमेंट को बनाने का ख्याल आया।

सीनू ने बताया कि यह पैंटी रेप प्रूफ है। इसे आसानी से काटा या फाड़ा नहीं जा सकता। इस अंडरगारमेंट को जलाया भी नहीं जा सकता। इसमें एक सिस्टमेटिक लॉक लगा है, जो बिना पासवर्ड के नहीं खुल सकता। अंडरगारमेंट के साथ छेड़खानी करने पर या बटन दबाने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर (100) और वुमेन हेल्पलाइन नंबर (1090) पर कॉल चली जाएगी। इसमें जीपीआरस सिस्टम भी लगा है, जिसकी मदद से ट्रैक करने में पुलिस को मदद मिलेगी। बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए एक रिकॉर्डर भी लगा है।

इसको बनाने में पांच हजार का खर्चा आया, लेकिन कंपनी और दूसरी जगह से अगर मदद मिलती है तो इसे और सस्ता बनाया सजा सकता है। इस तरह के अविष्कार से आगे रेप में कमी आती है तो ये बहुत बड़ा अविष्कार होगा। जो सीनू ने किया है वो काबिलेतारीफ हैं। उन्हें इस बात के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए और सरकार को इस मामले में और मदद करनी चाहिए।

Related posts

ट्रेन के वॉशरूम में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नेपाल के रहने वाले थे आरोपी

Pradeep sharma

बिहार: भीषण बम धमाके से दहला भागलपुर, 7 की मौत, कई घायल

Neetu Rajbhar

सरसंघचालक ने किया सीएए और राम मंदिर का जिक्र, कहा-मुस्लिमों को नहीं देश में खतरा

Trinath Mishra