यूपी

कन्नौज में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

Rape कन्नौज में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका मिला

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सेमलपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। लड़की से दुष्कर्म किए जाने का संदेह है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। 13 साल की ये लड़की सोमवार रात से लापता थी। शव को गांव वालों ने सुबह एक पेड़ से लटका हुआ देख इस बात की सूचना निकटके पुलिस थाने में दी। पुलिसका मानना है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था।

Rape

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि “मामले में एक संदिग्ध लापता है और उसके घर पर ताला लगा है। हमने मामले के हल के लिए तीन दल बनाए हैं।” उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर अभी भी मौजूद हैं। परिवार ने दुष्कर्म का संदेह जताया है। चिकित्सकों की एक टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है। जल्द ही घटमा के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related posts

कोरोना : सीएम योगी ने लिया बड़ा निर्णय

sushil kumar

मऊ के विकास का खाका तैयार करेंगे जयभीम, मिली जिम्मेदारी

Aditya Mishra

24 घंटे में बिना मास्क वालों से पुलिस ने वसूला 62 लाख जुर्माना

sushil kumar