Uncategorized

यूपी विस चुनावः महिला मतदाताओं की संख्या में हुआ इजाफा

education 1 यूपी विस चुनावः महिला मतदाताओं की संख्या में हुआ इजाफा

सोनभद्र। बीते लोकसभा और विधानसभा चुनावो की तुलना में इस बार के विधानसभा चुनावो में महिला मतदाताओ की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनावो की तुलना में महिला वोटरो की संख्या 81705 बढ़ी है। इस प्रकार महिला वोटरो की संख्या में 15.84 प्रतिशत बढ़ने से प्रशासन उनके मतदान का प्रतिशत भी बढ़ने की संभावना जता रहा है।

education 1 यूपी विस चुनावः महिला मतदाताओं की संख्या में हुआ इजाफा

सोनभद्र में पिछले विधानसभा चुनावो 2012 में पूरे जिले की चारो विधानसभाओ में कुल महिला मतदाता 515573 (पांच लाख पन्द्रह हजार पांच सौ तिहत्तर) थी जो अब 2017 में महिला मतदाताओ की संख्या 597278 (पांच लाख सत्तानबे हजार दो सौ अठहत्तर) हो गयी है। इस प्रकार से महिला मतदाताओ की संख्या में कुल 81705 (इक्यासी हजार सात सौ पांच) बढ़ी है जिसका प्रतिशत 15.84 है। महिला मतदाताओ की संख्या में इस बढ़ोतरी का श्रेय प्रशासन अपने सघन मतदाता अभियान को दे रहा है।

प्रवीण पटेल, संवाददाता

Related posts

8 हजार रुपये की घूस ले रहे थे डॉक्टर और…

kumari ashu

अयोध्या मामला: वरिष्ठ वकीलों के रवैये पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा नाराज

Rani Naqvi

ईडी ने अली शाह गिलानी पर ठोका 14.40 लाख का जुर्माना, कुर्की के भी आदेश

bharatkhabar