featured Breaking News देश यूपी

खिचड़ी घमासान: नेशनल डिश नहीं, मात्र सिकॉर्ड के लिए एंट्री- केंद्रीय मंत्री

khichdi खिचड़ी घमासान: नेशनल डिश नहीं, मात्र सिकॉर्ड के लिए एंट्री- केंद्रीय मंत्री

बुधवार को यह खबर खूब सुर्खियों में चली थी कि केंद्र सरकार द्वारा खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित किया जा रहा है लेकिन इसके बाद अब नजारा कुछ और ही बया कर रहा है। केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल की तरफ से कहा गया है कि केंद्र सरकार की कोई योजना खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित करने की नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए इसे भारत की एंट्री दी गई है।

khichdi खिचड़ी घमासान: नेशनल डिश नहीं, मात्र सिकॉर्ड के लिए एंट्री- केंद्रीय मंत्री
khichdi

मीडिया में चल रही खबरों को केंद्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल की तरफ से खारिज किया गया। हालांकि खिचडी एक पारंपरिक इंडियन डिश खिचडी को देश में काफी पसंद भी किया जाता है। अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट किया जा रहा है। जिसके लिए शेफ संजीव कपूर भारत गेट लॉन्स में 800 किलो खिचड़ी बनाने की विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। खिचड़ी बनाने का आयोजन 4 नवंबर 2017 को होगा।

 

इस आयोजन को आयोजित खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई मिलकर कर रहे हैं। वही शेफ संजीव कपूर को ग्रेट इंडिया फूड स्ट्रीट के ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए हैं। वही खिचड़ी का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 1 हजार लीटर और 7 फीट व्यास की क्षमता वाले बर्तन का उपयोग किया जाने वाला है। इस कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी को ब्रांड इंडिया फूड के रूप में प्रमोट किया जाना है।

Related posts

बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान तैयार, जानेें किन-किन चरणों में होगा पूरा, पर्यटन सचिव ने दी जानकारी

Trinath Mishra

रिपब्लिक डे परेड पर अबुधाबी के प्रिंस बनेंगे चीफ गेस्ट ,पीएम ने किया रिसीव

shipra saxena

गोली लगने से घायल पत्रकार विक्रम जोशी की इलाज के दौरान हुई मौत

Rani Naqvi