यूपी

प्रेमी युगल को लड़की के चाचा ने मारी गोली, हालत गंभीर

apll प्रेमी युगल को लड़की के चाचा ने मारी गोली, हालत गंभीर

शामली। शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के सोंटा रसूलपुर गांव मे प्रेमीयुगल को लड़की के चाचा ने गोली मार दी है। गोली लगने से प्रेमी प्रेमिका दोनों गंभीर घायल है, घायल प्रेमी ने लड़की के चाचा जिला पंचायत सदस्य पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वही प्रेमी युगल को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है मौके पर पहुंची पुलिस पुरे मामले की जांच मे जुट गयी है।

apll प्रेमी युगल को लड़की के चाचा ने मारी गोली, हालत गंभीर

आपको बता दें मामला जनपद शामली के सोंटा रसूलपुर गांव का है, जहां सालो से गांव के ही रहने वाले लड़का मोहसीन व लड़की फराह के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच गरमा गरमाई हो चुकी थी, लेकिन दोनों प्रेमियों का आपस में मिलना जुलना लगातार चलता रहा। ये बात प्रेमिका के परिजनों का नागवार गुजरी और बुधवार की सुबह जब प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया तो।

आरोप है कि प्रेमिका के चाचा ने दोनों को देख लिया जिसके बाद एक-एक गोली दोनों को मार दी, एक गोली लड़की के पेट में जा लगी तो दूसरी गोली लड़के के सीने में लगी है, गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने पुलिस को गोली चलने की सुचना दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनो घायल प्रेमीयुगल को क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से लड़के की हालत गंभीर देखते हुए उसे मुजफ्फरनगर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया और वही लड़की को शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, जहाँ दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

प्रेमी का कहना है कि गोली लड़की के चाचा जिला पंचायत सदस्य ने चलाई है, हालांकि अभी तक पुलिस ने प्रेमीयुगल को गोली मारने के आरोप में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है, आरोप सिद्ध होने पर जाँच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

RP Pankah malik shamli प्रेमी युगल को लड़की के चाचा ने मारी गोली, हालत गंभीरपंकज मलिक

Related posts

515 लोगों ने लगवाया कोरोना रोधी टीका

Shailendra Singh

बाराबंकी सड़क हादसाः राष्ट्रपति समेत इन नेताओं ने जताया दुख, समुचित इलाज के निर्देश

Shailendra Singh

UP: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कृषि कानून को बताया ‘डेथ वारंट’

Aman Sharma