Breaking News दुनिया भारत खबर विशेष

युगांडा: महिला ने दिया 38 बच्चों को जन्म, लोगों ने बताया बच्चे पैदा करने की मशीन

युगांडा: महिला ने दिया 38 बच्चों को जन्म, लोगों ने बताया बच्चे पैदा करने की मशीन

कम्पाल। एक तरफ बढ़ती आबादी के कारण दुनिया में संसाधन धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों को प्रकृति के इन संसाधनों की पड़ी ही नहीं है। दुनिया में ऐसे कितने ही लोग हैं जो बच्चे पैदा करने में एक-दूसरे का रिकोर्ड तोड़ने में लगे है और इस रिकोर्ड के चलते उन्हें प्रकृति से कोई मतलब ही नहीं है। ताजा मामला युगांडा के मुकोनो डिस्ट्रिक का है जहां के कबिम्बिरी में रहने वाली मरियम नाम की महिला को लोग बच्चे पैदा करने की मशीन कहते है। बता दें कि युगांडा की इस महिला की शादी मात्र 12 साल की उम्र में ही हो गई थी और ये 13 साल की उम्र में एक बच्चे की मां भी बन गई थी।

युगांडा: महिला ने दिया 38 बच्चों को जन्म, लोगों ने बताया बच्चे पैदा करने की मशीन

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाओं को ईश्वर का रूप माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक भगवान के बाद बच्चे को जन्म देने का हक महिला का ही होता है। बच्चे को जन्म देने के समय जो खुशी एक महिला के चेहरे पर साफतौर पर देखने को मिलती है। लेकिन हम आज आपकों एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे है जिसने इस खुशी का अहसास 38 बार किया है। जी हां युगांड़ा की रहने वाली 37 साल की मरियम ने अब-तक 38 बच्चों को जन्म दिया है और वो आगे भी ऐसा जारी रखना चाहती है। महिला के इस निर्णय और 38 बच्चों के चलते उसे वहां के लोग बच्चा पैदा करने की मशीन कहकर संबोधित करने लगे है।

मरियम के हैं 44 भाई-बहन  

बता दें कि मरियम इतने बच्चे पैदा करने वाली कोई पहली महिला नहीं हैं, बल्कि खुद मरियम के पिता ने दो महिलाओं से 45 बच्चों को जन्म दिया था। इस आधार पर हम इसे पारिवारिक जीन्स भी कह सकते है। इस मामले को लेकर डॉक्टर का कहना है कि मरियम में उसके पिता के ही जीन्स हैं, जिसके कारण वो भी इतने बच्चों को जन्म दे पा रही है। आपको बता दें कि मरियम ने छ बार जुड़वा और तीन बार तीड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने सिर्फ दो बार ही एक-एक बच्चे को जन्म दिया है।

बच्चों के जन्म को लेकर मरियम कहती है कि जब बच्चो की संख्या ज्यादा होने लगी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के मना करने के बाद मैने ये मन बना लिया की भगवान अब मुझे जितने भी बच्चे दे, मुझे सब स्वीकार है। इस मामले को लेकर डॉक्टर ने कहा कि मरियम अगर मां नहीं बनेगी तो उनकी जान को खतरा हो सकता है, कयोंकि उनकी बॉडी में बहुत ज्यादा अंडे बनते है।

Related posts

सुषमा ने भानुप्रिया का सपना किया पूरा, विदेश जाकर कर सकेगी पढ़ाई

Breaking News

शीला हैं अनुभवी, उनके दिल में है कांग्रेस: राहुल

bharatkhabar

विवादों का विषय बना मंगलसूत्र और सिंदूर, धर्मगुरुओं का फतवा जारी

bharatkhabar