featured देश बिहार राज्य

ग्रेटर नोएडा की लापता लड़कियां बिहार में मिली

greater noida

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से लापता होने वाली दो लड़कियां मिल गई हैं। दो लड़कियां बिहार में पाई गई हैं। लड़कियों के मां-बाप उनको लेने के लिए बिहार के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वो दोनों लड़कियां बिहार कैसे पहुंची। बहुत ही हाई प्रोफाइल ये मामला इस लिए ज्यादा चर्चा में आया क्यों कि दोनों लड़कियों में से एक के पिता एनआईसी के वैज्ञानिक हैं। दोनों लड़कियों के परिजनों ने लड़कियों के अपहरण होने का शत जताया था। जिसकी वजह से पुलिस भी काफी परेशान थी। एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह का कहना है कि लड़कियां पटना में मिल गई हैं।

greater noida
greater noida

बता दें कि उनका कहना है कि लड़कियों ने फोन पर परिजनों को अपने दानापुर में होने की जानकारी दी। दोनों सहेलियां अपने प्रोजेक्ट की फॉटोकॉपी कराने के लिए घर से निकली थीं लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने कासना पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। परिजनों ने इस मामले में फॉटोकॉपी करने वाले से भी बात की थी। पता चला कि दोनों वहां पहुंची थीं और फोटोकॉपी भी कराई थी। लेकिन इसके बाद से दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस कॉल डिटेल और लोकेशन से दोनों की तलाश में जुटी थी।

Related posts

दुनिया में सस्ते शहरों में भारत के दो शहरों ने मारी बाजी, जानिए किस देश का राज्य पहले नंबर पर

Trinath Mishra

NSG सदस्यता मामलाः चीन का विरोध पर बाकि देश कर रहे भारत का समर्थन

kumari ashu

उत्तर प्रदेशः अखिलेश यादव व डिम्पल यादव लखनऊ में बनवाएंगे होटल

mahesh yadav