पंजाब

पाकिस्तानी हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार :जालंधर

0003 पाकिस्तानी हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार :जालंधर

पंजाब। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करा है। स्कूटर से जा रहे दो तस्करों को पाकिस्तान से लाई गई एक किलो हेरोइन के साथ पंजाब एवेन्यू से गिरफ्तार किया है। दोनो तस्करों की पहचान महितपुर निवासी सोहन सिंह और सलेम टाबरी (लुधियाना) निवासी राज कुमार उर्फ राजा के रूप में की है।

0003 पाकिस्तानी हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार :जालंधर

पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा, एसटीएफ एआइजी मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीसीपी राजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, एसपी हरप्रीत सिंह मंढेर ने बताया है की सोहन सिंह का बड़ा भाई करनैल सिंह पाकिस्तान में सोने की तस्करी करते हुए गिरफ्तार हुआ था। सोहन सिंह अपने भाई से मिलने जाता था, इसी दौरान पाकिस्तानी मूल का इंग्लैंड निवासी नईम तस्कर दोनों को हेरोइन देने लगा। फाजिल्का बॉर्डर से की जाती थी तस्करी

आरोपी सोहन सिंह का भांजे मक्खन सिंह और चंद सिंह दोनो गुलाबे दी भैणी,फाजिल्का में रहते है। वहां बॉर्डर पर दोनों की जमीन है। तस्कर नईम उनकी जमीन पर हेरोइन फेंकता है और मक्खन सिंह और चंद सिंह हेरोइन दोनों तक पहुंचा देते है। पुलिस का कहना है की मक्खन सिंह और चंद सिंह को भी जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर लिआ जाएगा।

पूरा नेटवर्क पाकिस्तानी सिम से चल रहा था ,सोहन सिंह और राजकुमार के पास से पाकिस्तानी सिम भी बरामद हुई है। दोनों ने मक्खन सिंह और चंद सिंह को भी पाकिस्तानी सिम लाकर दी थी। इसे से दोनों अपना तस्करी का नेटवर्क चलाते थे।

Related posts

पंजाब: ‘आप’ का नया सियासी दांव, केजरीवाल का वादा- महिलाओं को देंगे हर महीने 1-1 हजार रुपये

Saurabh

आप विधायक ने पहले दिया था इस्तीफा अब ले लिया वापस, बताई ये वजह

Trinath Mishra

पंजाब में कांग्रेस ने की विकास के बदले विनाश की राजनीति : पीएम मोदी

shipra saxena