दुनिया

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ने के बाद बदला लोगो

donald trump ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ने के बाद बदला लोगो

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने अभियान के नए लोगो को जारी किया। इससे पहले जारी हुए लोगो का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया।

donald-trump

ट्रंप के अभियान ने शुक्रवार को उनके द्वारा इंडियाना के गवर्नर माइक पेंस से मुलाकात करने के बाद उन्हें उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की पेशकश के बाद जिस लोगो को जारी किया था, उसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया, जिसके बाद शनिवार को नया लोगो जारी किया गया।

पेंस ने मई की शुरूआत में इंडियाना के प्राइमरी के पहले ट्रंप के बदले टेड क्रूज का समर्थन किया था। इंडियाना प्राइमरी में ट्रंप ने जीत दर्ज की थी।

ट्रंप के अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी इस लोगो में उनके तथा पेंस के परिवार का नाम दर्शाया जा रहा है। इस पर एक स्लोगन भी जारी किया गया है, जिसमें लिखा है “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन”।
(आईएएनएस)

Related posts

नेपाल और चीन के बीच सीमा पार रेलवे लाइन विकसित करने को हुए समझौते

rituraj

डब्ल्यूएचओ की चेतावनी! ओमिक्रोन के कारण दुनियाभर में अस्पतालों में हो रही है अधिक भर्ती और मौतें

Neetu Rajbhar

अफगानिस्तान के सैन्य अभियान में 82 आतंकवादी ढेर

bharatkhabar