September 8, 2024 6:04 am
featured यूपी

यूपी के सभी मंडलों में कल्याण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

यूपी में कल्याण सिंह को दी गयी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य लोगों ने कल्याण सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। लखनऊ में भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जहां करीब 25 राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मंगलवार को अयोध्या के नेवरा बाजार मिडिल स्कूल पर प्रधान नेवरा विक्रमाजीत यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विक्रमाजीत यादव ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार कुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। साथ ही कहा कि स्व.कल्याण सिंह एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था।उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर श्रधांजलि सभा का संचालन कर रहे भीमसेन सिंह,समाजसेवी ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनय रावत,निर्मल जायसवाल,राधेश्याम शर्मा,पंकज जायसवाल,युवा मोर्चा कार्य सामिति सद्स्य विकास यादव,युवा भाजपा नेता विशाल जायसवाल,मो० इकराम,साहबलाल साहू,सहित सैकड़ों लोग श्रंधाजलि अर्पित किये।

Related posts

ओखी चक्रवात का खतरा मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Rani Naqvi

कोरोना वारियर्स की गैर वित्तीय मांगों पर सरकार जल्‍द ले फैसला: परिषद

Shailendra Singh

Lucknow: कोरोना से ‘लड़ने’ सड़क पर निकलीं प्रभारी डीएम, ये मिली सच्चाई

Aditya Mishra