उत्तराखंड

फ्रांस के राजदूत के साथ बुधवार को औली का दौरा कर प्रेस वार्ता करेंगे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

satpal maharaj 1 फ्रांस के राजदूत के साथ बुधवार को औली का दौरा कर प्रेस वार्ता करेंगे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून। सूबे में पर्यटन को नई दिशा और नया आयाम देने की पर्यटन सचिव आर.मिनाक्षी सुन्दरम और मंत्री सतपाल महाराज की कवादय अब दिनों दिन तेज हो गई है। बुधवार को फ्रांस राजदूत के और वहां का डेलीगेशन देवभूमि के दौरे पर है। देवभूमि में पर्यटन की अपार संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन इनको अब तकनीकि के साथ सुलभता से जोड़ने के लिए विकास की रेल चल चुकी है। इसको लेकर तैयार प्रोजेक्टों के साथ फ्रांस से तकनीकि तौर पर कई बड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं।

जिससे सूबे में पर्यटन के विकास की बड़ी संभावना बन सकती है। औली दौरे के बाद फ्रांस के राजदूत और उनके साथ आये डेलीगेशन के साथ मंत्री सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव आर.मिनाक्षी सुन्दरम साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस वार्ता में फ्रांस और राज्य सरकार के बीच पर्यटन को लेकर भविष्य में मिलने सहयोग पर भी चर्चा होने की संभावना है।

हाल में बीते जुलाई माह में दिल्ली में फिक्की समिट के दौरान निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सूबे में बड़े पैमाने पर विंटर स्पोर्टस को बढ़ावा देने के साथ नई विदेशी तकनीकि से साहसिक पर्यटन को विकसित करने की बात पर्यटन सचिव आर.मिनाक्षी सुन्दरम ने अपने प्रोजेक्ट में रखी थी। साथ ही इस बात का जिक्र पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी किया था।

satpal maharaj 1 फ्रांस के राजदूत के साथ बुधवार को औली का दौरा कर प्रेस वार्ता करेंगे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

इसी दिशा में मंत्री सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव आर.मिनाक्षी सुन्दरम हाल के दिनों में फ्रांस के दौरे पर भी गए थे। जहां पर सूबे में पर्यटनों को कैसे सुलभ और आकर्षित करने के साथ तकनीकि तौर पर बेहतर बनाने के सभी प्रस्तावों को फ्रांस के दौरे वहां साझा किया। जिसके बाद अब फ्रांस के राजदूत बुधवार को उत्तराखंड आ रहे हैं, जहां वो औली जाएंगे। औली उत्तराखंड में विंटर स्पोर्टस के लिए बहुत प्रसिद्ध है। मंत्री सतपाल महाराज ने सूबे में विंटर स्पोर्टस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पर्यटन सचिव आर.मिनाक्षी सुन्दरम के जरिए तैयार किया है।

 

Related posts

4 मई को परेड ग्राउंड में होगा किसान मेला

mohini kushwaha

खटीमा: पुत्र ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Neetu Rajbhar

आज होगा उत्तराखंड की 1 राज्यसभा सीट पर BJP प्रत्याशी का ऐलान

Samar Khan