Breaking News उत्तराखंड पर्यटन

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सचिव मिनाक्षी सुन्दरम प्रेस वार्ता में करेंगे योजनाओं पर खुलासा

satpal maharaj पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सचिव मिनाक्षी सुन्दरम प्रेस वार्ता में करेंगे योजनाओं पर खुलासा

देहरादून। सूबे में पर्यटन को विकास की बड़ी ऊंचाईयों पर लाने के लिए सूबे के पर्यटन सचिव मिनाक्षी सुंदरम और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज लगातार प्रयत्नों में लगे हुए हैं। इसी प्रयास के चलते बीते माह जुलाई में देश की राजधानी दिल्ली में फिक्की के निवेशक समिट 2017 में सूबे में पर्यटन में निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिभाग करने के साथ मंत्री सतपाल महाराज और पर्यटन सचिव मिनाक्षा सुंदरम ने एक बड़ा ग्राफ प्रस्तुत करने के साथ सूबे की कई बड़ी पर्यटन योजनाओं का प्रारूप भी दिया था।

uttarakhand पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सचिव मिनाक्षी सुन्दरम प्रेस वार्ता में करेंगे योजनाओं पर खुलासा

इसके बाद ये दोनों सूबे में पर्यटन को और आकर्षक बनाने के लिए फ्रांस के दौरे पर भी गये थे। जहां पर सूबे में साहसिक पर्यटन के बढाने के लिए आवश्यक सुविधाओं और कैसे इसे विकसित किया जा सके इस बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई गयी थी। इस सन्दर्भ में पर्यटन सचिव मीनाक्षी सुन्दरम ने जो विजन सूबे में पर्यटन के विकास के लिए तैयार किया है। मौजूदा वक्त में सरकार और विभाग इस विजन की नीति पर चल रहा है।

satpal maharaj, promote tourism, tourism minister, uk, film shooting
tourism minister satpal maharaj

सूबे में पर्यटन के विकास में सरकार की आने वाले बड़ी योजनाओं की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। सूत्रों की माने तो इस सन्दर्भ में सरकार के साथ मिनाक्षी सुन्दरम और मंत्री सतपाल महाराज अब कई अद्वितीय प्रोजेक्टों को लॉन्च कर पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड में एक नई इबारत लिखने जा रहे हैं।

अब सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पर्यचन सचिव मिनाक्षी सुन्दरम पर्यटन विभाग के महत्वपूर्ण बिन्दुओ के सम्बन्ध 8 अगस्त को एक प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। जिसमें सूबे में पर्यटन के विकास को बढ़ाने की सरकार की योजनाओं के साथ पर्यटन विभाग के नये विजन से भी अवगत कराने के लिए प्रेस को संबोधित किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रेस वार्ता में सूबे के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकारों को बुलाया गया है। यह प्रेस वार्ता सुबह 11 बजे उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद गढ़ी कैंट में आयोडित की गई है।

Related posts

कियारा आडवाणी की इंटरनेट पर वायरल फोटो बिखेर रही जलवा, जानें कब होगी ‘इंदू की जवानी’ फिल्म रीलीज

Trinath Mishra

पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में माओवादियों ने एक आदमी को मार डाला

Trinath Mishra

उत्तराखंड में भारी-बारिश और बाढ़ बनकर आई तबाही से मरने वालों की संख्या हुई 50 के पार

Neetu Rajbhar