मिथुन:-
सप्ताह की शुरुआती समय में आप लक्ष्य पाने के लिए ध्यान लगाएंगे। पैसों को लेकर हाथ तंग रहेगा लेकिन खर्चा बढ़ेगा। अगर आप कोई योजना बना रहे तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले। दूसरों पर विश्वास न करने से काम में असर पड़ सकता है। इस महीने पारिवारिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देंगे। घर के किसी सदस्य की तबियत अचानकर खराब हो सकती है। दुर्घटना का योग है इसलिए सावधानी बरतें।
उपाय:- शनि यंत्र की रोजाना पूजा करें।
कर्क:-
सप्ताह के शुरुआत में कुछ समस्याएं आएगी लेकिन आप क्षमता से अधिक काम करेंगे। काम को लेकर कही बाहर शिफ्ट होने की भी उम्मीद है। कड़ी मेहनत करें। अगर नौकरी बदलने की सोच रहे है तो अनुकूल समय है। अपनी बुद्धि से काम लें और बेकार की चीजों को नजरअंदाज करें। किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आत्मबल में कमी आएगी।
उपाय:- सफेद और काली चीजों को दान करें।
आगे पढ़े और राशियों के बारे में…