मनोरंजन

बॉलीवुड के एक्टर विनोद खन्ना का हाल जाननें के लिए, सलमान समेत कई दिग्गज पंहुचे

VINOD KHANNA 1 बॉलीवुड के एक्टर विनोद खन्ना का हाल जाननें के लिए, सलमान समेत कई दिग्गज पंहुचे

नई दिल्ली। बॉलीवुड के 80 के दशक के मशहूर हीरो विनोद खन्ना को हाल ही में एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इसी हॉस्पिटल से विनोद खन्ना की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रहे है। इस तस्वीर में विनोद खन्ना की हालत काफी खराब नजर आ रही है। बता दें की विनोद खन्ना की तबियत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी। इसी कारण बीते शुक्रवार को विनोद खन्ना को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा, यंहा उनका इलाज कई डॉक्टरों की देख-रेख में किया जा रहा है।

VINOD KHANNA 1 बॉलीवुड के एक्टर विनोद खन्ना का हाल जाननें के लिए, सलमान समेत कई दिग्गज पंहुचे

विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया की उन्हें डीहाइड्रेशन की समस्या की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब उनकी हालत में काफी तेजी से सुधार हो रहा है और डॉक्टर्स उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज करने वाले है।

कई फिल्म स्टार पंहुचे मिलने

विनोद खन्ना की खराब हालद की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड के कई दिग्गज और एक्टर भी उनका हाल जाननें के लिए हॉस्पिटल पंहुचे। इसमें सलमान खान से लेकर मुंबई के सीएम देवेंद्र फड़णवीस का भी नाम शामिल है। फिलहाल विनोद खन्ना के चहाने वाले उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है।

विनोद खन्ना फिलहाल अपनी फैमली और पत्नी की देख-रेख में है। आपको बता दें की विनोद खन्ना की आने वाली फिल्म एक रानी ऐसी भी का ट्रेलर लॉन्च इस गुरुवार यानी 6 को रखा गया था। इस इवेंट के मुख्य अतिथि अमिताभ बच्चन रहे थे और ऐसा माना जा रहा है की अपनी तबियत खराब होने की वजह से विनोद खन्ना अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं हो पाए।

फिल्म एक रानी ऐसी भी में विनोद खन्ना और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में है। विनोद खन्ना अपने समय में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके है।

Related posts

सपना चौधरी के ‘चटक मटक’ गाने से चढ़ा सोशल मीडिया का पारा, डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका

Aman Sharma

Hot Question: दयाबेन की ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी होगी या नहीं?

Trinath Mishra

रिलिज हुआ फिल्म बरेली की बर्फी का ट्रेलर: देखे वीडियो

Rani Naqvi