देश उत्तराखंड राज्य

केंद्र सरकार का तीन साल का काम रहा अद्वितीय: निशंक

dehradun केंद्र सरकार का तीन साल का काम रहा अद्वितीय: निशंक

देहरादून। वर्तमान सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल अद्वितीय है, जो न कभी हो सकते थे और ना ही कोई दूसरी सरकार कर सकती है। ‘न भूतो न भविष्यति’ की तर्ज पर इस सरकार ने काम किया है। तीन वर्ष की ऊंची उपलब्धियां अप्रतिम हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कही। डॉ निशंक ने कहा कि देश का विकास, आर्थिक विकास, युवा नीति, विकास नीति कम समय में ऊंची उड़ान तय कर रही है जो अपने आप में इतिहास बन गया है। उन्होंने कहा कि विकास की दर में हमने चीन को पीछे धकेल दिया है। एफडीआई में हमने अमेरिका को मात दी है। यह ऐतिहासिक निर्णय और महत्वकांक्षी परियोजनाएं दुनिया में भारत को नेतृत्व करने वाले देश के रूप में उभार चुकी है।

dehradun केंद्र सरकार का तीन साल का काम रहा अद्वितीय: निशंक

बता दें कि डॉ निशंक ने कहा कि जीएसटी लागू कर विकास की दिशा में एक मील का पत्थर स्थापित किया गया है। एक देश एक कर इस बात का प्रतीक है कि अब इंस्पेक्टर राज पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। आम आदमी को सस्ती दरों पर सामान मिलेगा। जितने भी कर हैं वह खत्म हो जाऐंगे। उन्होंने कहा कि जो सामान मुंबई में जिस दर पर मिलेगा, वहीं सामान उत्तरकाशी में उसी दर पर मिलेगा यह व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भी माना है कि आठ वर्षो तक भारत आर्थिक शिखर पर रहेगा। जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री सदस्यों के रूप में शामिल है। यदि किसी क्षेत्र में जीएसटी के संदर्भ में कोई समस्या आती भी है तो जीएसटी परिषद् उसे निपटाने के लिए सक्षम है। स्थिति यह है कि जीएसटी परिषद सरकार को भी निर्देश देगी।

वहीं डॉ निशंक ने कहा कि 28 करोड़ जन-धन के खाते खुलना नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ही संभव है। 70 वर्षो बाद जनता को यह हक मिला है जितने भी लाभ सरकार से मिलने हैं वह बिना किसी रुकावट के सबके खातें में आ जाऐंगे इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। साढ़े सात करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक से ऋण लिया है और अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं जो अपने आप में विकास में मील के पत्थर के रूप में जाना जाएगा। आतंकी घटनाओं को आतंकियों की बौखलाहट बताया तथा कहा कि अब केन्द्र के मार्गदर्शन में सभी राज्यों का विकास त्वरित गति से होगा।

साथ ही निशंक ने इस मौके पर डॉ रमेश पोखरियाल डाट इन के नाम से अपनी अन्तर्राष्ट्रीय वेब साइट जारी की। पत्रकार वार्ता के दौरान डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वह साहित्य सृजन को आम जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। पत्रकार वार्ता में डॉ निशंक के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, महेश पांडे, प्रकाश जगदंबी, मनवीर सिंह, विशेष कार्यधिकारी अजय बिष्ट समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। अब डॉ रमेश पोखरियाल निशंक अन्तर्राष्ट्रीय फलक पर अपने साहित्य और कार्यों के लिए जाने पहचाने जाएंगे।

Related posts

जज लोया की मौत के मामले में जांच के लिए राष्ट्रपति से मिलने वाले सभी विपक्षी दलों की अहम बैठक

Rani Naqvi

अन्ना अरुणाचल में 16 दिसंबर को लेंगे लोकायुक्त पर जन जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा

Rani Naqvi

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ”नित्यानन्द स्वामी जनसेवा समिति” ने ‘‘स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान’’ से सम्मानित किया

mahesh yadav