नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक आतंकी संगठन के चीफ कमांडर और उसकी महिला साथी के साथ कुल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन आतंकियों को पकड़ने के लिए मणिपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी थी। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल और दो हैंड ग्रेनेड बरामद कर लिया है।
दिल्ली पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर मयूर विहार इलाके से एक आतंकी कमांडर रणजीत कोहराम और उसकी साथी सोनातनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों नेपाल से दिल्ली किसी एसोसिएट से मिलने आए थे। ये दोनों दिल्ली में बैठकर मणिपुर और नॉर्थ ईस्ट के अलग-अलग जिलों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पुखरिहोंग बमईबोम्चा नाम के एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। जो कि मणिपुर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
रणजीत की महिला साथी सोनातनी देवी 2014 से उसके साथ काम कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि एंड्रयू विधानसभा से कांग्रेस के सीटिंग एमएलए श्याम कुमार से रणजीत के संबंध हैं। रणजीत का पैसा श्याम कुमार ही कलेक्ट करता था। पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है