मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस बार होली नहीं मनाएगें। जंहा हर तरफ इस त्योहार की धूम है और आम लोगों से लेकर बॉलीवुड तक इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। वंही दूसरी ओर बच्चन परिवार होली से दूर ही रहेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एश्वर्या के पिता आईसीयू में एडमिट है जिसके कारण बच्चन परिवार ने इस साल होली ना खेलने का फैसला किया है। बता दें की पिछले दो हफ्तो से एश्वर्या के पिता अस्पताम में भर्ती थे लेकिन हाल ही में उनकी तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उनको आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। यही वजह है की हमेशा होली पर शानदार पार्टी देने वाला बच्चन परिवार होली पर पार्टी करने के मूड में नहीं है।
दरअसल, इसकी जानकारी तब हुई जब मुंबई के एक अस्पताल में पूरे बच्चन परिवार को देखा गया था। इसकी तस्वीरें भी सामने आई थी।