September 8, 2024 7:35 am
Breaking News यूपी

Exclusive : कोरोना से हालात बेकाबू, शवों की लगी आधा किलो मीटर लंबी कतार

Exclusive : कोरोना से हालात बेकाबू, शवों की लगी आधा किलो मीटर लंबी कतार

लखनऊ: यूपी में कोरोना बेकाबू हो चुका है, इसमें राजधानी लखनऊ का हाल सबसे ज्यादा बेहाल है। अब हालात यहां तक आ गए हैं कि कोरोना के मृतकों को जलाने के लिए जगह की कमी पड़ने लगी है। इसको लेकर प्रशासन के माथे पर परेशानियों के बल पड़ गए हैं।

कोरोना के मरीजों का अंतिम संस्कार करने के लिए अलग प्रोटोकॉल होता है। इसको लेकर विद्युत् शवदाह गृह में कोरोना के मृतकों का अंतिम संस्कार होना सुनिश्चित हुआ था। भैंसाकुंड में दो विद्युत् शवदाह गृह हैं, वहीं गुलाला घाट एक विद्युत् शवदाह गृह है। कुल मिलाकर दोनों जगहों पर कुल तीन शवदाह गृह हैं। इनमें से एक कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है।

Exclusive : कोरोना से हालात बेकाबू, शवों की लगी आधा किलो मीटर लंबी कतार
शवदाह गृह
आठ घंटे की लग रही लंबी लाइन

इधर कोरोना से हालात बदतर होने शुरू हो गए हैं। आलम यह है कि शवों को जलाने के आठ आठ घंटे की लाइन लग रही है। हालात खराब होते देख नगर निगम ने अब लकड़ी से जलाने के लिए व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके लिए छह अलग जगहों को निर्धारित किया गया है।

गुलाला घाट पर अब तक कुल 11 शव जलाए जा चुके हैं। वहीं भैंसा कुंड पर लकड़ी से 10 शव जला दिए गए हैं। जबकि विद्युत् से हर दिन करीब 20 शव जलाए जा रहे हैं। वहीं करीब आधा किमी तक कतार में शव लेकर गाड़ियां खड़ी हैं।

नगर निगम उठा रहा खर्च

लकड़ी से शव जलाने पर लकड़ी आदि खर्च भी देना होता है। लेकिन कोरोना के शवों को जलाने का खर्च नगर निगम, लखनऊ ही उठा रहा है। प्रतिदिन करीब 30-40 कोरोना के मरीजों के शव जलाए जा रहे हैं। वहीं हालात को देखते हुए नगर निगम अतिरिक्त व्यवस्था करने की भी योजना बना रहा है।

Exclusive : कोरोना से हालात बेकाबू, शवों की लगी आधा किलो मीटर लंबी कतार
लखनऊ
व्यवस्था सुधारने का प्रयास जारी

नगर निगम आर आर विभाग के चीफ इंजीनियर रामनगीना ने बताया कि हालात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्युत् शवदाह गृह को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द सभी चीजों को ठीक कर लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच आमजन से भी सतर्क रहने की अपील लगातार जारी है।

Related posts

LokSabha BSP Candidates List: मेरठ से हाजी याकूब, बुलंदशहर से योगेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव

bharatkhabar

भारत चीन सीमा मुद्दा फिर गरमाया , राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि नहीं देंगे एक इंच भी ज़मीन

Aman Sharma

लखनऊ में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे राजनाथ सिंह

Shailendra Singh