पंजाब

जनादेश ने इन दिग्गजों को चुनाव में चटाई धूल

leaders जनादेश ने इन दिग्गजों को चुनाव में चटाई धूल

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावी मतगणना के बाद प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गज चुनाव हार गए। कांग्रेस तो सत्ता में आ गई है लेकिन कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल, कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़, आप के विवादित सांसद भगवंत मान और आप के राज्य संयोजक गुरप्रीत सिंह घुग्गी का भी नाम शामिल है।

leaders जनादेश ने इन दिग्गजों को चुनाव में चटाई धूल

आम आदमी पार्टी में रहते हुए मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में उभरे सुच्चा सिंह छोटेपुर को भी बटाला विधानसभा हलके की जनता ने खारिज कर दिया है। इस चुनाव में प्रकाश सिंह बादल के दामाद एवं संयुक्त पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह कैरों के पौत्र आदेश प्रताप सिंह कैरों, पूर्व शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, सोहन सिंह ठंडल, जनमेजा सिंह सेखों, तोता सिंह, सिकंदर सिंह मलूका, अनिल जोशी तथा सुरजीत सिंह रखड़ा समेत अकाली दल के कई बड़े नेता चुनाव हार गए हैं।

Related posts

पंजाब: 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का हुआ ऐलान, लड़कियों ने मारी बाजी

kumari ashu

आज घोषित होगा PSEB 10th Result 2017, पूरी मेरिट लिस्ट कल होगी जारी

Srishti vishwakarma

गर्मी की चपेट में पूरा देश, लू से झुलस रहा शरीर, घरों में दुबके लोग

bharatkhabar