जयपुर। राजस्थान के अस्पतालों का हाल भी खराब हो रखा है जहा पर एक दर्दभार मामला सामने आया है। राजस्थान के बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में महज चार दिन के बच्चे के हाथ को चूहे कुतर लिया है। बच्चे के हाथ को चुहों ने काट रखा है।
पूरा मामला बांसकवाड़ा जिले के महात्मा गांधी अस्पताल का है,जहां पर एक महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद भर्ती किया गया प्रियंका को 8 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां पर 9 मई उसने बच्चे को जन्म दे दिया। प्रियंका अपने बच्चे के साथ अपने वार्ड में सो रही थी। जिसके बाद बिजली चली गई और फिर बच्चा जोर जोर से रोने लाग। बिजली के तीन घंटे बाद आयी तो बच्चे की मां ने बच्चे को देखा तो उसके होश हवाश उड़ गए। बच्चे के हाथ को चूहों ने कुतर रखा था और उसके हाथ से खून भी निकल रहा था।
जब मेडिकल स्टाफ को इस बारे में जानकारी दी और इलाज के लिए बोला गया तो उन्होंने काम ज्यादा होने का हवाल दे कर भगा दिया। यह अस्पताल आदिवासी क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है।