September 8, 2024 7:13 am
featured देश

25 हजार पदोन्नति से बढ़ेगा दिल्ली पुलिस का मनोबल : राजनाथ

rAJNATH 25 हजार पदोन्नति से बढ़ेगा दिल्ली पुलिस का मनोबल : राजनाथ

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस के 25,827 कर्मियों को एक साथ मिली पदोन्नति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे दिल्ली पुलिस बल का मनोबल बढ़ेगा। आज पदोन्नत हुए कर्मियों ने पुलिस आयुक्त का आभार जताने के लिए लिम्का पुरस्कार विजेता ‘कैलिग्राफी कलाकार’ एसआई श्यामलन द्वारा हाथ से लिखकर तैयार 20,000 ‘धन्यवाद’ वाले प्ले कार्ड दिखाकर किया।

rAJNATH 25 हजार पदोन्नति से बढ़ेगा दिल्ली पुलिस का मनोबल : राजनाथ

इंदिरा गांधी स्टे़डियम में शनिवार को आयोजित दिल्ली पुलिस के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिसकर्मियों को उनकी पदोन्नति पर बधाई दी। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, गृह मंत्रालय के अपर सचिव (पुलिस) एम. गोपाल रेड्डी, पुलिस अधिकारी और कर्मी अपने परिवारों के साथ हजारों की संख्या में मौजूद थे।

राजनाथ सिंह ने कहा, यह देश में पहली बार है कि इतने सारे पुलिसकर्मियों को पदोन्नत किया गया है। मैंने वित्त मंत्रालय को भी दिल्ली पुलिस में 15,000 से अधिक पद सृजित करने के प्रस्ताव के संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को किसी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए और दबाव आए भी तो दबाव नहीं लेना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी निर्दोष को परेशानी महसूस नहीं होनी चाहिए और अपराधी को किसी भी कीमत पर दंडित किया जाना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि हर मामले की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि पदोन्नत हुए 25,827 पुलिसकर्मियों में 9337 कांस्टेबल और 9556 हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे न केवल जांच अधिकारियों की संख्या में वृद्धि होगी बल्कि पुलिस के कामकाज, आचरण और दक्षता में सुधार होगा।

Related posts

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी एसपीआई

Shailendra Singh

अयोध्या मामले में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तोड़ी चुप्पी, बोले बहुत दिनों बाद मिला न्याय

Trinath Mishra

अमेरिका जाएंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैक्सीन खरीद-उत्पादन पर होगी बात

pratiyush chaubey