राजस्थान

शादी का किया वादा और फरार हो गया प्रेमी…

rape 1 शादी का किया वादा और फरार हो गया प्रेमी...

जोधपुर। पांच बच्चों की मां ने सात साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में अपने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में पीड़िता का मेडिकल करवाया।

rape शादी का किया वादा और फरार हो गया प्रेमी...

केके कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई। उसकी जान पहचान मूलतया बिहार के आरा जिले के मसाड निवासी गणेश पुत्र भानूराम यादव के साथ हुई। जिसने उसके साथ प्यार और शादी का नाटक कर के जोधपुर लेकर आया और केके कॉलोनी में रहने लगा। उसके पूर्व पति से चार पुत्रियां और एक पुत्र है जिसमें से दो पुत्रियों की शादी कर चुकी है और दो पुत्रियां उसके पास रहती है जबकि पुत्र उसके ननिहाल में रहता है।

पुलिस को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि करीब छह सात साल से आरोपी उसको शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा और इस दौरान आरोपी की मां और बहन भी उसको अपने परिवार की बहू बनाने के लिए कहती रही। उसने जब शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाना शुरू किया तब आरोपी ने उसको बताया कि फरवरी में वह शादी करके उसको विधिवत पत्नी का दर्जा दे देगा।

छह फरवरी को गणेश उसके घर पर शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट की तथा उसको अपशब्द कहे और रात को वहीं रूक गया। 07 फरवरी को आरोपी उसके घर में से बक्सें में रखा सोने का मंगल सूत्र, कानों के टॉप्स और अन्य सोने चांदी के जेवरात तथा मोबाइल लेकर भाग गया। जिसकी उसने तलाश भी की। आरोपी के चक्कर में उसने पति की मौत के बाद अपने ससुराल और पीहर पक्ष से भी नाता तोड़ दिया था।

Related posts

Rajasthan Road Accident: जयपुर में गुजरात पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, 4 जवानों सहित 5 लोगों की मौत

Rahul

भूमि विवाद में पुजारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई मौत

Samar Khan

Bharat Khabar Rajasthan Bulletin 3 Oct 2020 || आज के प्रमुख समाचार

Trinath Mishra